फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदगी के बाद हत्या: दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर अड़े परिजन, मान मनौव्वल के बाद माने, तब हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 31 Jan 2025 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

Lakhimpur Kheri Girl Murder Case: लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव शुक्रवार को सुबह गांव लाया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वह दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए थे। 

विज्ञापन
Girl murder case family members adamant on getting the post-mortem done again in Lakhimpur kheri
लखीमपुर खीरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी का शव उत्तराखंड के देहरादून के जंगल से बरामद हुआ था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव शुक्रवार सुबह गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, देखने वालों का तांता लग गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। शव के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत होती रही। परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर और कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर दोपहर करीब ढाई बजे शव का अंतिम संस्कार कराया।

Girl murder case family members adamant on getting the post-mortem done again in Lakhimpur kheri
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सनसनीखेज घटना में कुल 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मुख्य आरोपी आसिफ को बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जाने के साथ ही पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें शमशाद, रज्जब, जिब्राइल, जुबेर व मकबूल शामिल हैं। अभी सात आरोपी फरार बताए गए हैं।

Girl murder case family members adamant on getting the post-mortem done again in Lakhimpur kheri
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

बढ़ेंगे तीन महिला आरोपियों के नाम
एएसपी नैपाल सिंह ने मृतक किशोरी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। एएसपी ने कहा कि जिले के लिए यह कार्रवाई मिशाल बनेगी। इसके अलावा पिता की तहरीर पर तीन महिला आरोपियों के नाम और बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl murder case family members adamant on getting the post-mortem done again in Lakhimpur kheri
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बुलडोजर चलवाने की मांग, चक्का जाम की कोशिश
किशोरी की हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को गांव पहुंचे कई हिंदू संगठनों के लोगों ने मांग की कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए, साथ ही फांसी दी जाए। यह लोग धरने पर बैठ गए। यह नजारा देख पुलिस हरकत में आई। लाठी चार्ज होने की आशंका बन गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला निपटा लिया।
विज्ञापन
Girl murder case family members adamant on getting the post-mortem done again in Lakhimpur kheri
girl murder case - फोटो : अमर उजाला

सीओ के यार कहने और अर्थी से फूस हटाने पर भड़क गए लोग
अंतिम संस्कार से पहले कई बार बात बनते-बनते बिगड़ती रही। पहले धौरहरा सीओ पीपी सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत के दौरान सीओ ने यार शब्द का प्रयोग किया। इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और माहौल गर्म हो गया। शव के अंतिम संस्कार की बात बनते देख एक संगठन के लोगों ने अर्थी से फूस हटा दिया, जिस पर दो संगठनों के लोगों ने ही बहसबाजी करने के साथ नारेबाजी शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed