फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लखीमपुर के 100 से अधिक गांवों में भरा बाढ़ का पानी, डीएम की अपील- सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं लोग

Tue, 09 Jul 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jul 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in more than 100 villages of Lakhimpur Kheri
संपूर्णानगर के स्कूल में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी की बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संपूर्णानगर के कॉलेज मैदान, कॉलेज, प्राइमरी स्कूल, थाना परिसर, अस्पताल और अन्य स्थानों पर पानी भर गया है। मिल मार्ग, बिहारी कॉलोनी, संपूर्णानगर-खजुरिया मार्ग पर पानी चल रहा है। पानी बढ़ने पर पलिया- निघासन मार्ग भी आवागमन बंद करा दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एडवायजरी जारी की है। भीरा-पालिया मार्ग पर आवागमन पहले से ही बंद है। पालिया- भीरा रेलखंड पर शारदा नदी ने करीब 50 मीटर तक रेल पटरी का कटान किया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। 



Flood water filled in more than 100 villages of Lakhimpur Kheri
संपूर्णानगर के बिहारीपुर कॉलोनी से सुरक्षित स्थान पर जाते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी से उफनाई शारदा, घाघरा और मोहाना नदियों का पानी 100 से अधिक गांवों में घुस गया है। नदी का पानी सड़क पर बहने से पलिया-भीरा मार्ग पर दो दिन के लिए आवागमन रोक दिया गया है। संपूर्णानगर-खजुरिया में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी। मैलानी-पलिया रूट की ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। उधर, मोहाना नदी का पानी रपटा पुल पर बह रहा है। 
Flood water filled in more than 100 villages of Lakhimpur Kheri
संपूर्णानगर में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

डीएम की अपील : सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सभी ग्रामवासी अपने-अपने पशुओं को लेकर राहत शिविरों में चले जाएं। जिला प्रशासन की ओर से वहां पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बाढ़ राहत व बचाव में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावितों हर संभव मदद की जाए। राहत व बचाव के सफल संचालन के लिए एसडीएम नोडल व तहसीलदार सह नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिला स्तरीय अफसरों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood water filled in more than 100 villages of Lakhimpur Kheri
संपूर्णानगर में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
पलिया क्षेत्र में स्कूल बंद 
बाढ़ और बारिश को देखते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पलिया क्षेत्र के सीबीएसई, आईसीएससी समेत अन्य सभी स्कूलों में नौ जुलाई को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश केवल पलिया तहसील क्षेत्र के स्कूलों व विद्यालयों के लिए है जो डीएम ने आदेशित किया है।
विज्ञापन
Flood water filled in more than 100 villages of Lakhimpur Kheri
तिकुनिया कौडियाला गुरुद्वारा के निकट बसेगांव जनकपुर में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश के चलते मोहाना नदी के बॉर्डर क्षेत्र के खेरेटिया के नया पिंड, गंगानगर, रननगर, रामनगर मुजहा, जनकपुर, टांडा, कौड़ियाला, बाबापुरवा, दीपनगर आदि गांवों तक पानी भरा है। बाढ़ का पानी कौडियाला गुरुद्वारा मार्ग पर तेजी से बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक लोगों का संपर्क तिकुनिया बाजार से कट गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed