{"_id":"620dd64beb76de182953993a","slug":"kushinagar-well-incident-13-women-died-slab-broken-during-haldi-ceremony-there-was-big-accident-in-naurangiya-village-even-five-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौरंगिया: काल के गाल में गए 13 लोगों ने याद दिला दिया पांच साल पुराना हादसा, तब भी मौत ने छीन ली थीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगिया: काल के गाल में गए 13 लोगों ने याद दिला दिया पांच साल पुराना हादसा, तब भी मौत ने छीन ली थीं खुशियां
Thu, 17 Feb 2022 10:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:29 AM IST
kushinagar incident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से हादसा हुआ। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौरंगिया गांव में हल्दी के गीतों के बीच अचानक हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे ने पांच साल पहले हुए सड़क हादसे की याद ताजा कर दी। गांव में पांच साल पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देख रहे लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया था। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
Kushinagar Incident
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि हादसे के वक्त नौरंगिया गांव में तो आधी रात को ऐसी अफरा तफरी थी कि लोग अपनों को भी नहीं पहचान पा रहे थे। नौरंगिया स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के घर बेटे की हल्दी की रस्म चल रही थी। महिलाएं मटकोड़ (विवाह से पहले की रस्म) में व्यस्त थी तो, पुरुष भोजन की तैयारी में लगे थे।
इसी कुएं में गिरने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कुएं में महिलाओं की गिरने की सूचना मिलने से पूरा गांव घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुछ साहसी नौजवानों में रस्सी के सहारे कुएं में उतर कर महिलाओं और युवतियों को निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां कुएं से बाहर निकल रही थीं, उनके घर के परिजन चीख रहे थे। जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां अपने घर नहीं पहुंची थी, उनके परिजन खोजने में लगे थे।
kushinagar big incident
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की हालत गंभीर
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था।
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था।