फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशीनगर हादसा: शादी से पहले चल रही थी हल्दी की रस्म, आंख झपकते ही बिछ गईं 13 लाशें

Thu, 17 Feb 2022 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Feb 2022 10:21 AM IST
kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony
कुशीनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में बुधवार की रात हल्दी के गीतों के बीच अचानक हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया। नौरंगिया गांव में तो आधी रात को ऐसी अफरा तफरी थी कि लोग अपनों को भी नहीं पहचान पा रहे थे।



नौरंगिया स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के घर बेटे की हल्दी की रस्म चल रही थी। महिलाएं मटकोड़ में व्यस्त थी तो, पुरुष भोजन की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुएं में महिलाओं की गिरने की सूचना मिलने से पूरा गांव घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुछ साहसी नौजवानों में रस्सी के सहारे कुएं में उतर कर महिलाओं और युवतियों को निकालना शुरू किया। जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां कुएं से बाहर निकल रही थीं, उनके घर के परिजन चीख रहे थे। जिनके घर की महिलाएं और लड़कियां अपने घर नहीं पहुंची थी, उनके परिजन खोजने में लगे थे।

kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony
एंबुलेंस और पुलिस के सायरन से कांप गया कुशीनगर। - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी ही देर में नेबुआ नौरंगिया पुलिस की जीप भी सायरन बजाते हुए गांव पहुंची। एक घंटे के अंदर पूरा गांव एंबुलेंस और सरकारी वाहनों की आवाजाही से भर गया। जो जहां था, वहीं अपनों की सलामती की दुआ कर रहा था।

kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony
कुशीनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

कोई कोटवा सीएचसी पहुंचा था तो कोई जिला अस्पताल में अपने परिचितों को खोज रहा था। घटना की सूचना जल्दी ही सोशल मीडिया के जरिए दूर-दराज तक पहुंची तो, नौरंगिया गांव में जिनकी रिश्तेदारी थी, उनके फोन भी बजने लगे। रात 12 बजे तक स्थिति ऐसी थी कि लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि इस हादसे में किसके घर का कौन सा सदस्य सुरक्षित बचा है और किस की जान चली गई है।

विज्ञापन
kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony
कुशीनगर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

सांसद विधायक ने जताई शोक संवेदना

घटना की सूचना पर सांसद विजय कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने भी ग्रामीणों से बात कर शोक संवेदना जताई और इस मामले में मुख्यमंत्री से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed