फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी की हत्या...फिर दो बेटियों का भी गला घोंट मार डाला, बेरहम पति ने इसलिए खत्म कर दिया अपना पूरा परिवार

Sun, 08 Dec 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

पुलिस ने पत्नी और दो बेटियों के कातिल पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी की एक महिला भी पुलिस ने दबोच ली है, जो इस हत्याकांड में शामिल रही। 
 

विज्ञापन
Husband killed his wife and two daughters in kasganj up news
कासगंज हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 18 दिन पहले मिले एक महिला के शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या पति ने ही प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। वारदात के अगले दिन आरोपियों ने महिला की दो मासूम बेटियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अलग-अलग जगह फेंक दिए। पुलिस ने बेटियों के शव भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पति व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार, महिला के आभूषण और अन्य सामान्य बरामद कर लिए हैं।


महिला का शव 19 नवंबर को थाना ढोलना क्षेत्र के मारूपपुर रोड के किनारे मिला था। 5 दिसंबर को महिला के शव की शिनाख्त मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर की आदर्शनगर कॉलोनी की रहने वाली बबिता (35) पुत्री राजकुमार के रूप में हुई थी। शिनाख्त के बाद बबीता के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।
Husband killed his wife and two daughters in kasganj up news
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना ढोलना पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी थीं। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के पति अभिषेक निवासी नई बस्ती सहावर और उसकी प्रेमिका मुस्कान निवासी शांतापुरी कॉलोनी, कासगंज को गिरफ्तार कर लिया।
 
Husband killed his wife and two daughters in kasganj up news
एसपी अपर्णा रजत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों ने बबीता की हत्या 18 नवंबर की रात को की और शव फेंक दिया। अगले दिन रात के समय महिला की बड़ी बेटी मानन्या (11) एवं अनन्या (7) वर्ष को गाड़ी में घुमाने के बहाने आरोपी साथ ले गए और दोनों का गला दबाकर हत्या कर शव को अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में फेंक दिया। एक हत्या सिकंदरपुर इलाके और दूसरी हत्या सहावर क्षेत्र में की गई। दोनों बच्चियों के कंकाल बरामद हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed his wife and two daughters in kasganj up news
पत्नी और बेटियों का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध संबंध के कारण आए दिन होता था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि अवैध संबंध के कारण पत्नी बबीता से आए दिन उसका विवाद होता था इसलिए उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत 18 नवंबर की रात बबीता को अभिषेक और उसकी प्रेमिका मुस्कान कार से घुमाने के बहाने ले गए और सुनसान जगह पर चाकू व ईंट पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Husband killed his wife and two daughters in kasganj up news
कातिल पति और उसकी प्रेमिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसलिए की बेटियों की हत्या 
हत्या के बाद दोनों ने शव ले जाकर मारूपपुर रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। बबीता की हत्या के बाद अभिषेक ने बच्चियों की हत्या की योजना बनाई क्योंकि उसे इस बात का डर था कि बच्चियां मामले का भंडाफोड़ कर सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed