फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: फेसबुक पर प्यार, फिर शादी... तीन साल बाद पति का खूनी खेल, पत्नी का कत्ल; इसलिए दो बेटियों को भी मार डाला

Sun, 08 Dec 2024 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Dec 2024 10:30 AM IST
सार

यूपी की कासगंज पुलिस ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कातिल पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी की प्रेमिका को भी पुलिस ने दबोचा है, जो इस हत्याकांड में शामिल रही। 

विज्ञापन
UP Crime News Husband Murders Wife and Two Daughters After 3 Years Know Reasons Behind
Husband Murders Wife - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कासगंज में 18 दिन पहले मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या पति ने ही प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। महिला के हत्या के अगले ही दिन आरोपियों ने महिला की दो मासूम बेटियों की भी गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद बच्चियों के शव अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। पुलिस ने बेटियों के शव भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार, महिला के आभूषण और अन्य सामान्य बरामद कर लिए हैं।


जानकारी के अनुसार, महिला का शव 19 नवंबर को थाना ढोलना इलाके के मारूपपुर रोड के किनारे मिला था। पांच दिसंबर को महिला की लाश की शिनाख्त मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर की आदर्शनगर कॉलोनी की रहने वाली बबीता (35) पुत्री राजकुमार के रूप में हुई थी। शिनाख्त के बाद बबीता के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था।
UP Crime News Husband Murders Wife and Two Daughters After 3 Years Know Reasons Behind
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति और उसकी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
थाना ढोलना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुट गई थी। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के पति अभिषेक निवासी नई बस्ती सहावर और उसकी प्रेमिका मुस्कान निवासी शांतापुरी कॉलोनी, कासगंज को गिरफ्तार कर लिया।
UP Crime News Husband Murders Wife and Two Daughters After 3 Years Know Reasons Behind
आरोपी पति अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों ने बबीता की हत्या 18 नवंबर की रात को की और शव फेंक दिया। अगले दिन रात के समय महिला की बड़ी बेटी मानन्या (11) एवं अनन्या (7) वर्ष को गाड़ी में घुमाने के बहाने आरोपी साथ ले गए और दोनों का गला दबाकर हत्या कर शव को अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में फेंक दिया। एक हत्या सिकंदरपुर इलाके और दूसरी हत्या सहावर क्षेत्र में की गई। दोनों बच्चियों के कंकाल बरामद हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News Husband Murders Wife and Two Daughters After 3 Years Know Reasons Behind
महिला बबीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना में हुई थी अभिषेक और बबीता की शादी
हत्या का शिकार हुई महिला बबीता के हत्यारोपी अभिषेक से शादी कोरोना काल में वर्ष 2020-21 में हुई थी। फेसबुक के माध्यम से पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। इसके बाद दिल्ली के फाजलपुर मडावली इलाके में रहने लगे थे। मृत महिला बबीता की दो शादियां पहले भी हो चुकी थीं। पहली शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। 
विज्ञापन
UP Crime News Husband Murders Wife and Two Daughters After 3 Years Know Reasons Behind
कातिल पति और उसकी प्रेमिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह शादी भी प्रेम विवाह था। पहली शादी के बाद दो पुत्रियां मानन्या व अनन्या का जन्म हुआ। इसके बाद बबीता ने दूसरी शादी कर ली। लेकिन दूसरे पति के साथ कुछ ही दिन रही। इसके बाद तीसरे पति के रूप में उसने अभिषेक से शादी रचाई। अभिषेक के साथ बबीता काफी अच्छे से रह रही थी क्योंकि वह दिल्ली में रहकर घरों में काम करके अच्छी कमाई कर लेती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed