Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news dj beaten

Kasganj News: जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे बंद करने पर मारपीट

Sun, 08 Nov 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। नदरई गेट स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे बंद करने पर संचालक के साथ मारपीट की गई। ईंटों से हमला कर घायल कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर घायल डीजे संचालक को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लवकुश नगर निवासी अशोक कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसका भाई अरविंद कुमार डीजे बजाने का काम करता है। 5 नवंबर की रात वह नदरई गेट स्थित एक होटल में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में डीजे बजा रहा था। इस दौरान रात करीब 11:30 बजे वह डीजे बंद करके नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जनरेटर के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद भूतेश्वर निवासी कालू और उसके 3 अज्ञात साथी डीजे दोबारा चलाने का दबाव बनाने लगे। समय अधिक होने के कारण अरविंद ने डीजे चलाने से मना कर दिया। इसी बात पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट की और वहां पड़ी ईंटों से उस पर प्रहार कर दिया। उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।- आंचल चौहान, सीओ कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed