Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news illigle liqer

Kasganj News: त्योहार पर अवैध शराब की घेराबंदी, दुकानों पर छापा

Sun, 08 Nov 2026 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
kasganj news illigle liqer
फोटो 23 - पटियाली क्षेत्र में शराब के ठेका पर शराब की गुणवत्ता चेक करते सीओ पटियाली अमित कुमार,
कासगंज। दीपावली पर्व पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को संयुक्त टीम ने पटियाली, सहावर सहित कासगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्रवाई में एसडीएम सुशांत संवारे, सीओ पटियाली अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक पटियाली हेमंत कुमार शर्मा, सहावर के आबकारी निरीक्षक फरजद अली और सदर के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने शराब की दुकानों के स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया। साथ ही ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची। मौके पर ऑनलाइन निरीक्षण टीप अंकित की गई। अनुज्ञापियों को पीओएस मशीन के माध्यम से ही मदिरा की बिक्री करने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने और स्टॉक का नियमित मिलान करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शासन के निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर सतर्क निगरानी रखने तथा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की सूचना देने अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed