फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'कोई दुस्साहस करता है तो अगले चाैराहे पर मिलते हैं यमराज..',सीएम योगी बोले- पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया

Tue, 20 May 2025 08:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 20 May 2025 08:49 PM IST
सार

कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया। कहा कि आज कोई व्यापारी या बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हैं और राम नाम सत्य हो जाता है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that Indian Army brought Pakistan to its knees
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या और मथुरा-वृंदावन की तरह डबल इंजन की सरकार तीर्थनगरी सोरोंजी का भी विकास करेगी। आस्था को आर्थिकी से जोड़कर प्रयागराज की तरह कासगंज का भी समग्र विकास करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज में कही। वह जिले में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस लाइन समेत 724 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पौराणिक संपदाओं के संरक्षण के लिए म्यूजियम निर्माण, दरियावगंज झील के सौंदर्यीकरण, सहावर-अमांपुर बाईपास मार्ग और नदरई पुल के सौंदर्यीकरण के प्रस्तावों को भी मंजूरी देने की घोषणा की।


 
CM Yogi Adityanath said that Indian Army brought Pakistan to its knees
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य का भी जिक्र किया। कहा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। संदेश साफ है, हमारे एक भी नागरिक को छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे। अब हाल यह है, पाकिस्तान दुनियाभर में गुहार लगा रहा है कि हमें बख्श दो। 

 
CM Yogi Adityanath said that Indian Army brought Pakistan to its knees
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का तेजी से आधुनिकीकरण हुआ है, जिसका प्रतिफल ऑपरेशन सिंदूर में साफ दिखा। अब दुश्मन देश कोई दुस्साहस करेगा तो भारत उसकी जमीन पर घुसकर जवाब देगा। मुख्यमंत्री ने 191 करोड़ की लागत से बने कासगंज पुलिस लाइन को प्रदेश के लिए मॉडल पुलिस लाइन बताते हुए कहा कि यहां हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that Indian Army brought Pakistan to its knees
बैठक करते सीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक हजार पुलिसकर्मियों के लिए बैरक, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधाएं, ऑडिटोरियम व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सभा को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मीनारायण वार्ष्णेय और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी संबोधित किया।


 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that Indian Army brought Pakistan to its knees
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माफिया और गुंडों के लिए काल बनी पुलिस: सीएम
सीएम ने पूर्व की सपा और बसपा सरकारों पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। शाम होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बन जाते थे। त्योहार डर के माहौल में मनाए जाते थे। उस समय माफिया ही सरकार चला रहे थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की सरकार बदमाशों और माफियाओं के लिए काल बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा, आज कोई व्यापारी या बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हैं और राम नाम सत्य हो जाता है।


ये भी पढ़ें-UP: इलाज में बरती लापरवाही...आगरा के डाॅक्टर को देने होंगे एक लाख रुपये, जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग का फैसला


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed