CSJMU में युवा महोत्सव का समापन, इन विजेताओं को इस तरह मिले हैं अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला महाविद्यालय की टीम को कुल 77 अंक मिले। वहीं, जुहारी देवी कॉलेज की टीम को 75 अंक मिले। जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता में सिर्फ एक अंक मिला है। यही उनकी हार का कारण बना क्योंकि इस प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय की टीम को 26 अंक मिले हैं।
युवा महोत्सव में 25 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत करें। सफलता निश्चित मिलेगी। इस दौरान जयपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रणजी माथुर, विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी धीरेंद्र कुमार तिवारी, महोत्सव के समन्वयक डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे।
ग्रुप इवेंट में पहला स्थान पाने वाली टीम को सात अंक मिलते हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच और तीसरा स्थान पाने वाली टीम को तीन अंक मिलते हैं। जबकि सोलो इवेंट में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पांच, दूसरे को तीन और तीसरे को एक अंक मिलता है।
एलोक्यूशन प्रतियोगिता
छात्र/कॉलेज स्थान
श्रेयांशी शुक्ला, जेसीएएस कॉलेज प्रथम
दीक्षा जुनेजा , महिला महाविद्यालय द्वितीय
दीपिका , एएनडीएए महाविद्यालय तृतीय
वाद-विवाद प्रतियोगिता
क्राइस्ट चर्च कॉलेज प्रथम
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वितीय
जेसीएएस कॉलेज तृतीय
थियेटर
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
वीएसएसडी कॉलेज द्वितीय
पूज्य भाऊ देवरस महाविद्यालय तृतीय
स्किट प्रतियोगिता
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
पूज्य भाऊ देवरस महाविद्यालय द्वितीय
जेसीएएस कॉलेज तृतीय