फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितमः कहीं रजाई बन गई काल तो कहीं हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक ने ली जान

Mon, 08 Jan 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Causes of heart attack cases due to cold
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में ठंड की वजह से रविवार को भी तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी और हैलट इमरजेंसी का मेडिसिन विभाग ऐसे मरीजों से भरा है। इन अस्पतालों में भर्ती 10 से ज्यादा अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।


 
Causes of heart attack cases due to cold
डेमो पिक
बिधनू के ग्राम औंधा निवासी रामप्यारी (51) की ठंड लगने से मौत हो गई। बेटे नीरज ने बताया कि मां 6 जनवरी को रात में खाना खाने के बाद सो गई थीं। रविवार सुबह देर तक न जागने पर आवाज दी गई, पर मां ने जवाब नहीं दिया।

 
Causes of heart attack cases due to cold
डेमो पिक
कमरे में जाकर रजाई हटाकर देखा तो उनका शरीर अकड़ा हुआ था। तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक की वजह से भर्ती दो महिलाओं सहित तीन मरीजों की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Causes of heart attack cases due to cold
डेमो पिक
इसी अस्पताल में ठंड की वजह से हार्ट अटैक के बाद सुबह लाए गए तीन अन्य मरीजों को ईसीजी करने के बाद मृत घोषित कर दिया। हैलट इमरजेंसी में भी ब्रेन स्ट्रोक की वजह से लाए गए मरीज की इलाज शुरू होेने से पहले ही मौत हो गई।  
 
विज्ञापन
Causes of heart attack cases due to cold
डेमो पिक
मेडिकल कालेज मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि ठंड में आर्टरी (नसें) सिकुड़ जाती हैं। ठंड में आमतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। बीपी 180 से ज्यादा होने पर दिमाग की नस फट जाती है और रक्तस्राव होने लगता है, इस वजह से ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। इसके अलावा हार्ट से दिमाग की तरफ जाने वाली छोटी - छोटी नसों में खून का थक्का जमने से दिमाग में ब्लड नहीं पहुंच पाता। इससे भी ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed