फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कई जिलों में गंगा उफनाई, केन-मंदाकिनी घटीं तो इटावा में बढ़ीं यमुना, लोगों में दहशत का माहोल

Fri, 23 Aug 2019 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark in up
प्राथमिक स्कूल में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

बारिश का दौर थमने के बाद शुक्रवार को फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई और फतेहपुर में जहां गंगा उफान पर रहीं वहीं बांदा में केन-यमुना, चित्रकूट मेें मंदाकिनी घटने लगीं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर स्थिर है। इटावा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक यमुना करीब एक मीटर ऊपर चढ़ गईं। हालांकि यह अभी खतरे के निशान 121.92 से करीब पौने तीन मीटर नीचे है।



 

Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark in up
नदी किनारे झोपड़ियों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
उधर चंबल नदी के जलस्तर में उतार जारी है। औरैया में भी यमुना का जलस्तर प्रति घंटे एक से दो सेंटीमीटर जलस्तर घट रहा है।  बांदा में दोनों नदियों केन और यमुना का जलस्तर घट रहा है। दोनों नदियां तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी व यमुना नदी का जलस्तर घटने से सभी ने राहत की संास ली। मऊ व राजापुर क्षेत्र में भी यमुना का जलस्तर घट गया जिससे बंद गांव के रास्तों पर आवागमन होने लगा है।  
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark in up
चारपाई पर बैठे बाढ़ पीड़ित गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेमी ऊपर पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार को यह स्थिर रहा। वहीं रामगंगा का जलस्तर 50 सेमी बढ़कर 134.75 मीटर पर पहुंच गया। हरदोई में गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़ गया। वहीं, रामगंगा का जलस्तर भी 134.75 मीटर दर्ज किया गया। यह गुरुवार की अपेक्षा 70 सेंटीमीटर अधिक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark in up
बाढ़ के पानी से बचने के लिए कुछ ऐसे है इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
गर्रा का जलस्तर गुरुवार की अपेक्षा 25 सेंटीमीटर कम हो गया और इसे 144.5 मीटर दर्ज किया गया। कन्नौज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह 124.130 पर पहुंच गया है। फतेहपुर में गंगा लगातार बढ़ रही है। 24 घंटा में 110 सेमी जलस्तर बढ़ कर 99.380 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा कीबाढ़ से पांडु नदी उफना रही है।

 
विज्ञापन
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark in up
घर में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर स्थिर है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर अभी भी चेतावनी बिंदु से 83 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी और बीघापुर तहसील क्षेत्र में गंगा का पानी फैलने सिलसिला जारी है। बीघापुर क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव से कटान जारी है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed