फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफई मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण: चार छात्राओं ने दर्ज कराए बयान, बोलीं हां मेरे साथ रैगिंग हुई है

Fri, 23 Aug 2019 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
saifai medical college ragging case, 4 girl's student recorded statements
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर कक्षा के लिए जाते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
इटावा में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय (मिनी पीजीआई) प्रशासन ने रैगिंग के दोषी सात छात्रों को तीन महीने के लिए छात्रावास और कक्षाओं से निलंबित कर दिया है। उन पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। एमबीबीएस 2018 के सभी छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया है। विवि प्रशासन ने छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष को भी पद से हटा दिया है।


 
saifai medical college ragging case, 4 girl's student recorded statements
सिर मुंडवा कर कक्षा के लिए जाते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
विवि प्रशासन दोषी छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 150 से अधिक छात्र छात्राओं के सिर मुंडवाकर रैगिंग का मामला मंगलवार को सामने आया था। शासन से जवाब तलब होने पर बुधवार को डीएम जेबी सिंह ने एसडीएम और सीओ की कमेटी से जांच कराई। इसके अलावा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नोटस पर विवि प्रशासन ने भी जांच की।

 
saifai medical college ragging case, 4 girl's student recorded statements
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर कक्षा के लिए जाते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम की जांच में रैगिंग होने के सुबूत मिले थे। इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. राजकुमार से जवाब तलब किया। देर शाम कुलपति ने एंटी रैगिंग टीम से पुन: जांच कराई, जिसमें 169 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। पांच छात्र और चार छात्राओं ने अपने साथ रैगिंग होने का बयान दर्ज कराया। इन छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saifai medical college ragging case, 4 girl's student recorded statements
छात्रों को सीनियर स्टूटडेंट के आगे ऐसे झुककर चलना होता है - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पीके जैन ने पत्रकारों को बताया कि रैगिंग के लिए छात्र दोषी मिले हैं। इन छात्रों को तीन-तीन महीने के लिए कक्षा और छात्रावास से निलंबित कर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा एमबीबीएस 2018 बैच के सभी छात्र-छात्राओं पर भी पांच-पांच हजार जुर्माना लगाया गया है।

 
विज्ञापन
saifai medical college ragging case, 4 girl's student recorded statements
सिर मुंडवाए हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. कल्बे जवाद को पद के हटाने के साथ दो शाक्यमुनि छात्रावास के दो अधीक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। छात्रावास के सभी सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से भी हटा दिया गया है। विवि की मॉनिटरिंग टीम को पुनर्गठित करने और एंटी रैगिंग स्क्वाड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विवि की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed