{"_id":"5ac878d34f1c1bb5618b6146","slug":"world-health-day-special-stoory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व स्वास्थ्य दिवसः फास्ट फूड के आदी कर रहे 'सेहत की बर्बादी', इन वजहों से टीबी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्वास्थ्य दिवसः फास्ट फूड के आदी कर रहे 'सेहत की बर्बादी', इन वजहों से टीबी का खतरा
शिखा पाण्डेय, कानपुर
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाअों में तेजी से बढ़ रहा फास्ट फूड का ट्रेंड उन्हें अंदर से खोखला कर रहा है। इनके सेवन से पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को किसी भी तरह का प्रोटीन और विटामिन नहीं मिल पाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुनील शिवमंगल पाण्डेय बता रहे हैं फास्ट फूड से होने वाली बीमारियों के बारे में...
मोमोज और चाऊमीन से बढ़ रही आंतों में टीवी की बीमारी
डेमाे पिक
फास्ट फूड में लोग मोमोज और चाऊमीन का सेवन ज्यादा करते हैं। डॉक्टरों की मानें तो मोमोज और चाऊमीन महीन मैदे के बने होते हैं, जो आंतों में चिपक जाते हैं। इसके सेवन से कब्ज, आंतों में सूजन, आंतों में छेद होना, मवाद आना, दर्द होना और आंतों में टीबी जैसी गंभीर बीमारी भी हो जाती है।
गर्भवती महिलाअों को गर्भपात का खतरा
डेमाे पिक
फास्ट फूड के अधिक सेवन से गर्भवती महिलाअों में गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से अत्यधिक मात्रा में अजीनोमोटो का सेवन हानिकारक होता है। चाऊमीन व अन्य फास्ट फूड में प्रयोग किया जाने वाला अजीनोमोटो गर्भवती महिलाअों व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए जहर के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हानिकारक है अजीनोमोटो का अत्यधिक सेवन
डेमाे पिक
अजीनोमोटो को हम मोनोसोडियम ग्लूटामेट के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर चाइनीज फूड में इसका प्रयोग किया जाता है। कई फास्ट फूड उत्पादों और पैक किए गए खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। नियमित रूप से अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन हानिकारक होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से सिर दर्द की शिकायत भी हो जाती है।
विज्ञापन
ये होती बीमारियां
डेमाे पिक
- शरीर में प्रोटीन, विटामिन की कमी
- माइग्रेन की शिकायत होना
- पाचन क्रिया कमजोर होना
- हाइपर एसिडिटी की शिकायत होना
- माइग्रेन की शिकायत होना
- पाचन क्रिया कमजोर होना
- हाइपर एसिडिटी की शिकायत होना