बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई किसान की हत्या के मामले में रविवार को डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना का सीन ऑफ रिक्रिएशन कराया। पुलिस का दावा है कि गांव के किसी भी व्यक्ति ने किसान की हत्या की पुष्टि नहीं की है।
मृतक किसान शराब का आदी और अस्थमा का मरीज था। पूर्व में हुए एक एक्सीडेंट के चलते चलने में भी असमर्थ था। घटना के समय सिर्फ बनियान और कच्छा पहने था। डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने पैलानी थाने में मीडिया से रूबरू होकर बताया कि मृतक किसान का पुत्र लगभग दो साल से जेल में है।
उन्होंने बताया कि अपने पुत्र को बचाने के लिए मृतक किसान ने अपनी पुत्री को आगे करके न्यायालय से 156 (3) सीआरपीसी के तहत एक मुकदमा 20 जनवरी 2023 में पाक्सो और दुष्कर्म की धारा में विनोद, बलराम और एक अज्ञात के खिलाफ पैलानी थाने में दर्ज कराया था।
2 of 9
banda murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस मुकदमे के बाद दोनों पक्षों में पैसों के लेन देने की बात की हुई थी, ताकि मृतक के पुत्र को जमानत मिल सके। इस बीच किसान की मौत हो गई। किसान के घरवालों ने विनोद और बलराम समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक की मां ने थाने में शनिवार (28 जनवरी) को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
3 of 9
banda murder case
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी का दावा है कि एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर गवेंद्र पाल गौतम, पैलानी, जसपुरा, चिल्ला और तिंदवारी थाना प्रभारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
4 of 9
banda murder case
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एस्फीक्सिया ड्यू टू एंटी मार्टम हैंगिंग आया है। शरीर में कोई चोट नहीं है। पूरे घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया गया है। घटना के पीछे पुत्र को जेल से निकालने के लिए पेशबंदी के तहत मृतक किसान ने पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की घटना का न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हत्या की पुष्टि किसी भी व्यक्ति ने नहीं की है। -डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, डीआईजी, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
5 of 9
banda murder case
- फोटो : अमर उजाला
मृतक किसान का किया गया जलदाह
मृतक किसान के शव का रविवार को यमुना नदी में अंतिम संस्कार जलदाह कर किया गया। छोटे भाई ने बताया कि उसके बड़े भाई की हत्या की गई है। उसकी भतीजी (मृतक किसान की पुत्री) के साथ आरोपियों ने अक्टूबर माह में दुष्कर्म किया था।