फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम के करीबी प्रेमदास के घर में ठनी सियासी रार! पति के सामने पत्नी ने ठोकी ताल

Fri, 12 Apr 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Wife is contesting in election in front of husband in etawah lok sabha election 2019
प्रेमदास कठेरिया, कमलेश कठेरिया,पूजा कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
इटावा में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के बेटे और सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया के सामने उनकी पत्नी पूजा कठेरिया ने ताल ठोक दी है। शुक्रवार को नाम वापसी का आखिरी दिन पूजा ने नाम वापस नहीं लिया। नामांकन कराते समय पूजा न कहा था कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का हक है।
Wife is contesting in election in front of husband in etawah lok sabha election 2019
पूजा कठेरिया
पूजा के ससुर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबियों में गिने जाते हैं। मुलायम सिंह ने उन्हें पहले महेवा से ब्लॉक प्रमुख फिर इटावा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। प्रेमदास के मुलायम के खास होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इटावा संसदीय सीट सुरक्षित होने पर उन्हीं को सपा ने लोकसभा का टिकट दिया था।
Wife is contesting in election in front of husband in etawah lok sabha election 2019
कमलेश कठेरिया
प्रेमदास ने 46982 वोट से जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में उन्हें करीब पौने दो लाख मतों से शिकस्त मिली तो बेटे कमलेश को विरासत सौंपकर सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बेटे कमलेश को भरथना सुरक्षित सीट से लड़ाया लेकिन वे हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife is contesting in election in front of husband in etawah lok sabha election 2019
प्रेमदास कठेरिया, कमलेश कठेरिया
इस बार लोकसभा चुनाव में सपा ने फिर प्रेमदास के परिवार पर ही भरोसा जताया। कमलेश सपा के टिकट पर मैदान में हैं लेकिन उनके सामने पत्नी पूजा कठेरिया ने भी नामांकन करा दिया। पहले उम्मीद थी कि पूजा नाम वापस ले लेंगी लेकिन नाम वापसी के अंतिम दिन भी उन्होंने पर्चा वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
Wife is contesting in election in front of husband in etawah lok sabha election 2019
प्रेमदास कठेरिया
सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया ने कहा कि मुझे पता नहीं है कि पूजा ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस तरह की नामांकन पहले भी होते रहे हैं। प्रत्याशी कई तरह के लाभ लेने के लिए अपने किसी परिजन का नामांकन करा देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed