{"_id":"5de103fc8ebc3e54be28bf79","slug":"when-the-dm-asked-the-teacher-to-read-the-english-book-she-said-sir-my-english-is-weak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शिक्षिका से अंग्रेजी की किताब पढ़ने के लिए कहा, बोली सर हमारी अंग्रेजी कमजोर है, फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शिक्षिका से अंग्रेजी की किताब पढ़ने के लिए कहा, बोली सर हमारी अंग्रेजी कमजोर है, फिर हुआ ये
Sat, 30 Nov 2019 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
डीएम के सामने अंग्रेजी की किताब पढ़ती शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक अधिकारी प्राथमिक स्कूल में टीचर से अंग्रेजी की किताब पढ़ने के लिए कहता है। टीचर के अंग्रेजी न पढ़ पाने पर अधिकारी उसे फौरन निलंबित करने का आदेश देता है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शिक्षिका नहीं पढ़ पाई अंग्रेजी की किताब
- फोटो : अमर उजाला
'अमर उजाला' ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला यह वीडियो उन्नाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरा का है। इस वीडियो में जो शख्स टीचर से अंग्रेजी किताब पढ़ने के लिए कह रहा है वो कोई और नहीं बल्कि उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय हैं।
डीएम ने शिक्षिका को फौरन निलंबित करने का आदेश दिया
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय की क्लास में सरकारी स्कूल की टीचर फेल हो गई। स्कूल में तैनात दो महिला टीचर अंग्रेजी नहीं पढ़ पाईं। इसपर डीएम ने फटकार लगाई और बीएसए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी किताब की एक लाइन भी नहीं पढ़ पाई शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
मामला उन्नाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय (जूनियर विद्यालय) चौरा का है। स्कूल में शैक्षिक व्यवस्था की पोल डीएम के औचक निरीक्षण में सामने आई। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को बीएसए प्रदीप कुमार पांडे के साथ सरोसी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरा का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
डीएम ने जमकर लगाई फटकार
- फोटो : अमर उजाला
जब डीएम ने कहा तुम्हें अंग्रेजी पढ़ना भी नहीं आता है तो बच्चों को क्या पढ़ाओगी। इसपर टीचर ने जवाब दिया कि उन्हें अंग्रेजी कम आती है। डीएम बोले, मैंने आपसे अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए नहीं कहा था सिर्फ पढ़ने के लिए कहा। अगर आप अंग्रेजी पढ़ भी नहीं पा रहीं है तो आप बच्चों को क्या शिक्षा देंगी।