फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बच्चाें के बाद घर में पैदा हुई बच्ची ताे एसडीएम से शिकायत करने पहुंची महिला

Tue, 08 May 2018 07:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
when a lady reach to sdm for complaint
डेमाे पिक
यूपी के महाेबा जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां तीन बच्चाें के बाद जब महिला ने एक बच्ची काे जन्म दिया ताे वह अपने पति के साथ इसकी शिकायत लेकर एसडीएम के पास जा पहुंची। शिकायत सुनने के बाद एसडीएम का भी सिर चकरा गया कि इस मामले में क्या किया जाए। 

 
when a lady reach to sdm for complaint
डेमाे पिक
तहसील चरखारी के ग्राम टिकरी निवासी राकेश अहिरवार पुत्र हलके मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहा है। दो लड़का व एक लड़की के बाद राकेश की पत्नी कस्तूरी ने 26 नवंबर 2014 को जिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी।

 
when a lady reach to sdm for complaint
डेमाे पिक
नसबंदी के बाद भी कस्तूरी गर्भवती हो गई। 14 अप्रैल 2018 को उसे सीएचसी चरखारी में बच्ची को जन्म दिया जहां वाे कुछ समय पहले उसने नसबंदी कराई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने और चौथा बच्चा हो जाने से माता पिता परेशान है। मंगलवार को कस्तूरी ने पति और नवजात बच्चे के साथ उपजिलाधिकारी चरखारी जंगबहादुर को शिकायती पत्र देकर डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
when a lady reach to sdm for complaint
डेमाे पिक
बताया कि नसबंदी कराने के बाद भी बच्ची पैदा होने से उसके भरण पोषण की व्यवस्था कराते हुए दोषी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने मामले में जांच का भरोसा दिया है। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस.के. वार्ष्णेय का कहना है कि कभी कभार ऐसे मामले सामने आते है। गर्भ ठहरने के बाद शिकायत करने पर सहायता का प्रावधान है। मामले की जांच कराई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed