फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफान के डर से घराें में दुबके रहे लाेग, हर अाेर छाया रहा खौफ का साया

Tue, 08 May 2018 06:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
dust storm and heavy rainfall in up
डेमाे पिक
तूफान अाने के डर से लाेग घराें में दुबके रहे। गांवाें में पूरे दिन फुटपाथ पर दुकाने नहीं लगीं। सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा। अचानक बवंडर अाने के डर से स्कूल भी बंद रहे। मंगलवार जिले मेें आंधी व तूफान आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एलर्ट जारी किया था।


 
dust storm and heavy rainfall in up
डेमाे पिक
सुबह से ही तूफान के डर से जिले के निवासी खौफजदा रहे। बस सुबह से आंधी आने की बात कही जा रही थी। डर के कारण फुटपाथ पर व्यापार करने वाले कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं लगाई। जहां मकान का निर्माण चल रहा था वहां भी काम बंद कर दिया गया।

 
dust storm and heavy rainfall in up
डेमाे पिक
आंधी आने की खबरें जानने के लिए लोग टेलीविजन पर समाचार सुनते रहे। देर शाम तक आंधी न आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने सूचना दिया था कि मंगलवार को देश के कई प्रदेशों में आंधी व तूफान आएगा। जिससे जिलाधिकारी ने आदेश दिया था कि मंगलवार को जिले के प्राथमिक स्कूल से लेकर इंटर तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dust storm and heavy rainfall in up
डेमाे पिक
बस स्टैंड सहित बाजार मेें भी कम भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी के आने की खबर के बाद खौफ देखा गया। फुटपाथ पर दुकानें बहुत कम लगी। किसान काम करने के लिए खेत खहिलान नहीं गये। दिन में घर में ही समय काटते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed