{"_id":"5b38f6dd4f1c1bf66e8bb13b","slug":"weird-monkey-drinking-cough-syrup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आकस्मिक सेवाओं का लाभ लेते 'बंदर महाशय' आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकस्मिक सेवाओं का लाभ लेते 'बंदर महाशय' आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
कफ सीरप पीता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा जिला अस्पताल के बाहर लगे इमरजेंसी बोर्ड के पास आराम से बैठे ये बंदर महाशय मानों ऐसा सोच रहे थे कि अस्पताल आए हैं तो थोड़ी दवाई पी लें। बंदर महाशय कहीं से कफ सीरप की शीशी उठा लाए हैं और बड़े चाव से पी रहे हैं। लगभग आधी दवा पीने के बाद शीशी फेंक दी और चलते बने।
विज्ञापन
Trending Videos
कफ सीरप पीता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
कफ सीरप पीते बंदर महाशय ने लोगों को थोड़ी देर के लिए हंसने पर मजबूर कर दिया। इनके इस काम को देखने के लिए बच्चे बूढ़े और नौजवानों की भीड़ जुट गई। इस खूबसूरत नजारे को अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट दिलीप सिंह ने देर न करते हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। आसपास खड़े लोग भी इन महाशय के सीरप पीने की स्लाइल को देखकर खूब हंसी ठिठोली की।