{"_id":"603f36129d2a1a35b348732c","slug":"wedding-of-love-couples-in-the-bidhnu-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, पुलिस ने दिया \"दिल खुश करने वाला तोहफा\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, पुलिस ने दिया "दिल खुश करने वाला तोहफा"
Wed, 03 Mar 2021 12:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
जब अपने ही शादी के विरोध में आ गए तो पुलिस प्रेमी जोड़ों के लिए मसीहा बनकर सामने आई। बिधनू पुलिस प्रेमी जोड़े के विवाह की साक्षी बनी। न सिर्फ प्रेमी जोड़ों की शादी कराई बल्कि दोनों के परिजनों को भी इसके लिए मना लिया।
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी ने पुरोहित की मौजूदगी में थाने में ही विधि-विधान के साथ दोनों की शादी कराई। बिधनू थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रामखेड़ा गांव निवासी प्रदीप कुमार (22) शटरिंग का काम करता है। करीब दस महीने पहले प्रदीप हाजीपुर गांव में शटरिंग लगाने गया था।
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
तभी, रोमी (21) से प्रेम संबंध हो गए थे। करीब चार महीने बाद शादी की बात चली। इस पर परिजनों ने अंतरजातीय होने की वजह विरोध किया। इसके बाद भी प्रेमी युगल मिलते रहे। करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग निकले। युवती के पिता होरीलाल ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस दोनों को मंगलवार को खोजकर थाने ले आई। परिजनों को भी सूचना देकर थाने बुलाया गया। दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने उनके शादी के फैसले को स्वीकार किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के समझाने पर दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
तनावपूर्ण माहौल अचानक से खुशियों में बदल गया। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को ब्यूटी पार्लर ले जाकर तैयार कराया। इसके बाद मंत्र पढ़े गए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। पुलिस ने सभी का मुंह मीठा कराया। इसके बाद लड़का पक्ष के लोग दुल्हन को थाने से ही विदा करा ले गए।