{"_id":"5ed164f28ebc3e907e5a8891","slug":"weather-report-today-weather-department-news-rain-in-these-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ कड़की बिजली, जमकर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ कड़की बिजली, जमकर हुई बारिश
Sat, 30 May 2020 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 May 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों में पिछले दो दिनों से घने बादलाें की मौजूदगी के बाद शुक्रवार देर रात तेज बारिश हुई। बादलों की गरज व बिजली की तड़क के साथ हवाएं भी खूब चलीं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं का असर शहर के बाहरी हिस्सों में अधिक रहा। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
तेजी से बदला मौसम
- फोटो : amar ujala
जबकि इससे पूर्व दिन में लोग उमस से बेहाल रहे। कूलर, पंखे में भी पसीने छूट रहे थे। लेकिन सुबह से 11 बजे तक तथा इसके बाद शाम को 5 बजे से तेज हवाएं चलने से मौसम अच्छा हो गया। इसके बाद बादलों की घेरेबंदी बढ़ी और तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तेज आंधी पानी से बदला मौसम
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को सुबह के समय कई जिलों में फिर बादल छाने और बूंदाबांदी से अधिकतम और न्यूनतम पारे ने दो डिग्री का गोता और लगाया, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से और राहत मिली। वहीं बुंदेलखंड के महोबा का अधिकतम तापमान जरूर करीब तीन डिग्री ऊपर चला गया। कानपुर देहात सुबह से उत्तर पूर्वी हवाएं 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने से लोगों को जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, वही अधिकतम और न्यूनतम पारा भी चार से छह डिग्री तक नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की करवट से लोगों ने ली राहत
- फोटो : amar ujala
सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर, बुंदेलखंड के बांदा, जालौन, चित्रकूट में आज भी बादल छाने और हवाएं चलने अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे और खिसक गया। हमीरपुर में बृहस्पतिवार की रात कई स्थानों पर बूंदाबांदी के बाद यहां का पारा भी नीचे खिसक गया।
विज्ञापन
बारिश से गर्मी में मिली राहत
- फोटो : amar ujala
सेंट्रल यूपी के औरैया में 2.5 एमएम बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हरदोई और फतेहपुर में भी पारा करीब दो डिग्री तक नीचे चला गया, लेकिन फिर भी लोग तपिश और गर्मी से बेहाल रहे। इटावा में सुबह बूंदाबांदी होने से यहां का भी दो से तीन डिग्री तक नीचे चला गया, वहीं उन्नाव में भी सुबह बादल छाने से अधिकतम और न्यूनतम पारा नीचे खिसक गया। कन्नौज में भी सुबह बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी होने से यहां भी पारा तीन डिग्री नीचे चला गया।