फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: तांत्रिक ने हाईस्कूल के छात्र की चढाई बलि, गला दबाया फिर साबड़ से गर्दन पर किए कई वार, काटी जीभ

Fri, 29 May 2020 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 May 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP: tantrik brutally killed class 10th student
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में बिठूर के पेम गांव में गुरुवार रात तांत्रिक ने तंत्रमंत्र कर हाईस्कूल के छात्र की बलि चढ़ा दी। शुक्रवार दोपहर छात्र का शव गांव किनारे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने तांत्रिक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया।


 
UP: tantrik brutally killed class 10th student
घटना के बाद मिली खून से सनी लाश - फोटो : amar ujala
पता चला कि गला दबाकर पहले छात्र को मारा गया। फिर साबड़ से गर्दन पर वार किए और जुबान तक काट ली। पेम गांव निवासी किसान प्रेम सागर के मुताबिक गांव का ही तांत्रिक (कारपेंटर भी) विष्णु शर्मा का बेटा अमन गुरुवार रात करीब आठ बजे उनके बेटे गोविंद दिवाकर (16) को घर से बुलाकर ले गया।

 
UP: tantrik brutally killed class 10th student
लाश देख बदहवास हुए परिजन - फोटो : amar ujala
देर रात तक बेटा घर नहीं लौटा। अमन और उसके परिजनों ने चुप्पी साध ली। इस पर शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि गांव निवासी एक युवती ने बताया कि गांव के बाहर झाड़ी में गोविंद का शव पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: tantrik brutally killed class 10th student
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अजय कुमार ने बताया कि प्रेम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर तांत्रिक विष्णु, उसके दोनों बेटे अमन और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने वारदात कबूली है। अन्य बिंदुओं पर तीनों से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
UP: tantrik brutally killed class 10th student
घटना के बाद लगी इलाकाई लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
झोपड़ी में वारदात को दिया अंजाम
छात्र का जहां से शव बरामद हुआ था, उससे महज पचास मीटर की दूरी पर विष्णु की झोपड़ी है। वह यहीं पर तंत्र मंत्र करता था। झोपड़ी के भीतर से पूजा पाठ की सामग्री, खून सना साबड़ बरामद हुआ। पुलिस को जांच में वहीं पर खून के धब्बे भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने साबड़ को कब्जे में लिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed