फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कई शहरों में दिन में अचानक हुआ अंधेरा, आंधी-बारिश, ओले भी गिरे, तीन की मौत

Sun, 26 Apr 2020 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
weather report today, rain in these cities of UP, weather department prediction, rain news
यूपी में अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में रविवार को दिन में अचानक अंधेरा छा गया। कन्नौज, हरदोई, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, फतेहपुर आदि शहरों में आंधी के साथ बारिश भी हुई। फतेहपुर में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। जबकि इटावा में आंधी-बारिश की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कानपुर देहात के मदारपुर गांव में खेत पर कटाई करने के दौरान तेज आंधी आने पर पेड़ के नीचे खड़े किसान के ऊपर डाल टूटकर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ईएमओ ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

weather report today, rain in these cities of UP, weather department prediction, rain news
तेज हवा से गिरा विद्युत पोल - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के उदयपुर गांव में आंधी पानी की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। तेज हवा से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आए अखिलेश सविता (35) की मौत हो गई।
weather report today, rain in these cities of UP, weather department prediction, rain news
यूपी में अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में भी मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। घने बादल छा गए और तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report today, rain in these cities of UP, weather department prediction, rain news
यूपी में अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में आंधी के बाद तेज बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। बारिश व ओले गिरने से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है। 
विज्ञापन
weather report today, rain in these cities of UP, weather department prediction, rain news
यूपी में अचानक बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में मौसम खराब होने से दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों की गर्मी से राहत दिलाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed