फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, यूपी के कई शहरों में तीन दिन तक बारिश के आसार

Sat, 14 Mar 2020 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Mar 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
weather report today, rain in cities of UP, weather department prediction news
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में होली के दिन से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का ही असर है कि शुक्रवार को रुक-रुककर तीन मिलीमीटर बारिश हुई। विक्षोभ का असर 16 मार्च तक बरकरार रहेगा।
weather report today, rain in cities of UP, weather department prediction news
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
बारिश और 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरकर 24.4 रिकार्ड किया गया। इसके उलट घने बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 19.6 पर पहुंच गया।
weather report today, rain in cities of UP, weather department prediction news
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार हवा में दिन (अधिकतम) में नमी 14 प्रतिशत घट गई और रात के समय नमी 24 प्रतिशत बढ़ी हुई रिकार्ड की गई। आमतौर पर जब हवा में नमी बढ़ती है तो मौसम में परिवर्तन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report today, rain in cities of UP, weather department prediction news
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
12 मार्च को मौसम साफ होने के बाद फिर तब्दीली आ गई है। 14 से लेकर 16 के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर और सक्रिय होने की बात कही जा रही है। इस बारिश और हवा से फसलों को भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
weather report today, rain in cities of UP, weather department prediction news
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
मटर, सरसो, गेहूं, आलू पर पड़ेगा असर
मौसम में आए बदलाव से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हवा, बारिश की वजह से सरसों, मटर, आलू और गेंहू की फसलें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार इस बात का ध्यान रखें कि इन फसलों के खेतों में पानी इकट्ठा ना होने पाए। इस समय खाद या किसी भी तरह की दवा का छिड़काव न करें। गेहूं और सरसों की फसलें हवा चलने की वजह से गिर गई हैं, जिससे इस बार पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। आलू के खेतों में पानी इकट्ठा होने से दिक्कत बढ़ी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed