फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मौसम विभाग ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी की चेतावनी

Sat, 14 Mar 2020 06:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Mar 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
today weather report, rain in these cities of UP, weather department prediction
बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरु हुई बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली फिर तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी की चेतावनी है।




 
today weather report, rain in these cities of UP, weather department prediction
बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। कानपुर सहित कई जिलों में गुरूवार रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी आसमान में काले बादल के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं और बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करवा दिया है। शुक्रवार को कानपुर देहात, इटावा, उन्नाव, औरैया हरदोई सहित कई जिलों में भारी ओलावृष्टि हुई।

 
today weather report, rain in these cities of UP, weather department prediction
ओलावृष्टि से पटी हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौसम विज्ञान के अधिकारियों के अनुसार अगले दो दिन कानपुर एवं आसपास के इलाकों में बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कानपुर के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे किसानों की फसल चौपट हो गई है। बीते दिनों भी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हुई थी, अभी किसान उससे उभर भी नहीं पाए थे कि फिर बारिश आ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
today weather report, rain in these cities of UP, weather department prediction
फसल बर्बाद होने के बाद सिर पकड़े बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को भी सुबह से ही चटक धूप निकली थी लेकिन शाम होते-होते वो बादलों में बदल गई। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार और शनिवार को बादल व बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को बूंदाबांदी तो शनिवार को तीन से चार मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

 
विज्ञापन
today weather report, rain in these cities of UP, weather department prediction
फसलें हुई बर्बाद - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। बता दें कि बीते दिनों बारिश के बाद से सूरज के तेवर तल्ख होने लगे थे। लोगों को अचानक गर्मी का एहसास होने लगा। ऐसे में ये बारिश लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास दिला रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed