{"_id":"5c7bcd53bdec224b6e13b6ce","slug":"weather-department-warns-these-cities-of-up-rain-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: मौसम ने एक बार फिर ली करवट बढ़ी ठंड, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मौसम ने एक बार फिर ली करवट बढ़ी ठंड, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
Sun, 03 Mar 2019 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
पुरवैया चलने से चार मार्च तक रिमझिम बारिश बीच-बीच में होती रहेगी। रविवार सुबह से लेकर देर शाम तक कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल तीन मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अगले दो दिनों तक इसी तरह का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
डेमो
दोपहर तक बूंदाबांदी और धूप के बीच बादल होने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा जबकि शाम चार बजे के बाद हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी आ गई। शाम को पारा 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह रात में बादल होने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
डेमो
यूपी के कई जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम के बदले मिजाज के साथ ही सर्दी पूरे सबाब पर पहुंच गई। सुबह से ही कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की-फुल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। सारा दिन आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पिछले एक सप्ताह से जिले में निकल रही तेज धूप के चलते गर्मी जैसा मौसम हो जाने के कारण ने गर्म कपड़े साफ करके रख दिए थे लेकिन रविवार को तड़के सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने और आसमान में बादल छा जाने के कारण सारा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
डेमो
सर्दी से बचाव के लिए लोग कोट-स्वेटर और सिर पर टोपा लगाकर निकले। वहीं बुजुर्ग लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते रहे। दो दिन से आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से रबी की फसल को लेकर किसान चिंतित है। किसानों को अब दलहनी फसलों में माहू कीट लगने और फसल खराब होने का डर सताने लगा है।