'इसे कहते हैं खाैफ': पुलिस ने दिया था सुरक्षा का वादा फिर भी नहीं चली 'पद्मावत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे और बवाल की आशंका से गुरुवार को शहर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में पद्मावत फिल्म नहीं दिखाई गई। कानपुर सिनेमा एसोसिएशन ने सुबह तय किया कि 25 जनवरी को पद्मावत फिल्म नहीं चलाई जाएगी। रही बात 26 जनवरी को, तो स्थिति को देखकर ही फैसला किया जाएगा।
जिन दर्शकों ने टिकट ले लिए थे, सिनेमाघर वालों ने उनके रुपये वापस किए। उधर, प्रशासन सभी सिनेमाघरों को सुरक्षा देने का दावा कर रहा है। ‘पद्मावत’ शहर में मिराज (पम्मी), रेव थ्री, रेव मोती, साउथ एक्स के साथ कुछ सिंगल स्क्रीन पर भी रिलीज होनी थी। पम्मी में तो बुधवार शाम 6 से 9, 9 से 12 का प्रीमियर शो चलाया भी गया था।