फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: थाने के बाहर खड़ी थी दिव्यांग महिला, सीओ बोले दांत तोड़ दूंगा, कार में बैठ तमाशा देखते रहे एसपी

Tue, 30 Jun 2020 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Jun 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
viral video of police misbehave with old woman
उन्नाव पुलिस ने दिव्यांग महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पहले उन्नाव एसपी की गाड़ी एक दिव्यांग महिला को रास्ते से हटाते हुए निकली फिर वहां मौजूद सीओ ने महिला को दांत तोड़ने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गालीगलौज भी की। जानिए क्या है पूरा मामला....


 
viral video of police misbehave with old woman
कार में बैठ तमाशा देखते रहे एसपी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव पुलिस की संवेदनहीनता का दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मां व अन्य परिजनों को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दिव्यांग मां ने पुलिस से गुहार लगाई तो सफीपुर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले में खानापूरी की। तभी एसपी कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जिस पर घायल महिला ने न्याय की आस में अपनी आपबीती बताने को एसपी की गाड़ी के पास जाने का प्रयास किया, मगर न तो साहब मिले और न ही पुलिसकर्मियों ने मिलने दिया।

 
viral video of police misbehave with old woman
एसपी की कार ने पहले महिला को किनारे किया फिर पुलिस ने की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं साहब गाड़ी के अंदर से तमाशबीन बने रहे। साहब की हां हुजूरी में सीओ ने महिला को धक्का मारते हुए दांत तोड़ देने की धमकी दे दी। पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मनझवारा गांव की रहने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला सावित्री का बेटे रंजीत से शनिवार को विवाद हो गया था। जिस पर रंजीत ने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर अपनी मां, भाभी सुनीत व भाई बलराम के साथ जमकर मारपीट की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
viral video of police misbehave with old woman
बेटे ने दिव्यांग मां को पीटा तो शिकायत लेकर पहुंची थी थाने - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने दिव्यांग मां को डंडे से पीट दिया। घायल महिला ने सफीपुर पुलिस से बेटे की करतूत की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर शांतिभंग की धारा में चालान की कार्रवाई शुरू की। वहीं शाम करीब 6 बजे एसपी उन्नाव रोहन पी कनय सफीपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। बेटे के जुल्म का दर्द झेल रही दिव्यांग मां ने घायल बहू सुनीता के साथ एसपी से मिलकर अपनी बात रखनी चाही तो एसपी ने गाड़ी से उतरना तो दूर की बात गाड़ी का शीशा तक नहीं खोला। 

 
विज्ञापन
viral video of police misbehave with old woman
एसपी से शिकायत करना चाहती थी महिला लेकिन पुलिस ने भगाया - फोटो : अमर उजाला
महिला ने गाड़ी के पास एसपी से मिलना चाह तो पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर हटा दिया, और साहब के इशारे पर ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। घायल महिला को पुलिस मौके से बार-बार हटाती रही। रौब में एसपी रोहन पी कनय गाड़ी के अंदर से यह सब तमाशा देखते रहे। जानलेवा हमले से सिर पर पट्टी बांधे महिला के दर्द को भी एसपी ने अनदेखा किया। यही नहीं हद तो तब हो गई जब दूसरों को महिला सम्मान का पाठ पढ़ाने वाले सीओ सफीपुर ने महिला को धमकाते हुए कहा कि 'दांत तोड़ देंगे तुम्हारे' बहुत परेशान किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed