फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित टीम ने आईजी और तत्कालीन एसएसपी दिनेश पी से की पूछताछ

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Team constituted by Supreme Court questioned IG and then SSP Dinesh Kumar P
आईजी मोहित अग्रवाल से पूछताछ करती न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम ने शुक्रवार को बिकरू गांव पहुंचकर अपनी जांच शुरू की। टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ वारदात स्थल से लेकर एनकाउंटर स्पॉट तक का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व एसटीएफ से कई सवाल किए गए। 


 
Vikas Dubey: Team constituted by Supreme Court questioned IG and then SSP Dinesh Kumar P
न्यायिक आयोग की टीम ने किया विकास दुबे के एनकाउंटर वाली जगह का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बीएस चौहान की अगुवाई में बनी इस टीम में एसके अग्रवाल (हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज) और एके गुप्ता (पूर्व डीजीपी) शामिल हैं। शुक्रवार सुबह यह टीम शहर पहुंची। सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर बिकरू कांड से जुड़ीं जानकारियां हासिल की।




 
Vikas Dubey: Team constituted by Supreme Court questioned IG and then SSP Dinesh Kumar P
जहां प्रभात को मारी थी गोली वहां भी गई न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : amar ujala
साथ ही वारदात के दिन से अब तक की कार्रवाइयों के दस्तावेज लिए। टीम सुबह करीब 11 बजे सर्किट हाउस से बिकरू गांव पहुंची। यहां वारदात स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद बिकरू गांव से सटे कांशीराम नेवादा गांव गई। बिकरू कांड के अगले दिन यहां दहशतगर्द विकास दुबे के दो साथियों अतुल दुबे और प्रेम प्रकाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Team constituted by Supreme Court questioned IG and then SSP Dinesh Kumar P
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
न्यायिक आयोग ने मुठभेड़ स्थल का जायजा लेने के बाद एनकाउंटर में शामिल रहे आईजी मोहित अग्रवाल, पूर्व एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी ग्रामीण बृजेश जायसवाल से पूछताछ की। इन अधिकारियों से पूछा गया कि उनको बदमाशों केछिपे होने की जानकारी कैसे मिली?

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Team constituted by Supreme Court questioned IG and then SSP Dinesh Kumar P
आईजी से सवाल करती टीम - फोटो : amar ujala
उनकी घेराबंदी कैसे की गई? फायरिंग सबसे पहले किधर से हुई? मुठभेड़ में मारे गए बदमाश किस हथियार से फायर कर रहे थे? यहां से टीम पुलिस फोर्स संग पनकी पहुंची जहां विकास के तीसरे साथी प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर हुआ था। इस स्थल का जायजा लेने के बाद टीम सचेंडी के भौंती में उस जगह गई जहां मध्य प्रदेश से लाते वक्त गाड़ी पलटने केबाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी। और एसटीएफ ने उसे मार गिराया था। इसके बाद न्यायिक आयोग की टीम शहर से रवाना हो गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed