{"_id":"5f492c1e4dcdf6055022e7f1","slug":"sanjit-kidnapping-case-father-and-sister-meet-akhilesh-yadav-in-lucknow-got-this-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण एवं हत्याकांड: पिता और बहन ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, मिला ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड: पिता और बहन ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, मिला ये जवाब
Fri, 28 Aug 2020 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मिला संजीत का परिवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीत अपहरण कांड में शुक्रवार को आखिर संजीत के परिजनों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने की इजाजत दे दी गई। सुबह सपाइयों के साथ वाहन में सवार होकर पिता चमन सिंह, मां कुसुमादेवी व बहन रुचि लखनऊ स्थित सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे।
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
यहां अखिलेश ने उनसे मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया। खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखने व प्रशासन से टकराव की स्थिति से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के बजाय शांतिपूर्वक अपनी मांग रखो।
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
उन्होंने सरकार से संजीत का शव बरामद करने, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने और बहन को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। बहन रुचि ने बताया कि शुक्रवार को वह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. इमरान, प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सम्राट विकास के साथ सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
इससे पहले उन्होंने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया था, जिसके चलते साथ में स्थानीय पुलिस भी अपने वाहन से मौजूद रही। रुचि ने बताया कि अखिलेश भइया ने उन्हें धरना प्रदर्शन न करने व शांतिपूर्वक अपनी मांगें सरकार के सामने रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उनके परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई। पिता चमन सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने सरकार से अपहरणकांड में न्याय के लिए विशेष टीम का गठन करने की मांग की है। वह करीब दो घंटे अखिलेश के आवास पर रुके। इसके बाद सभी शहर लौट आए।