फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास के साथी गुड्डन को एनकाउंटर का डर, बोला फ्लाइट से जाऊंगा, चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ला रही पुलिस

Wed, 15 Jul 2020 02:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey's partner Gudan on four-day transit remand will come in kanpur by flight
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ मुठभेड़ में विकास और उसके पांच साथियों को मौत की नींद सुला चुकी है। जिसके बाद मुंबई से पकड़े गए विकास के साथी गुड्डन को एनकाउंटर का डर सताने लगा है। इसलिए उसने मुंबई से कार या ट्रेन नहीं फ्लाइट से कानपुर जाने की मांग की। कानपुर पुलिस ने मुंबई की ठाणे कोर्ट से गुड्डन और उसके ड्राइवर सोनू को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। गुड्डन और उसके ड्राइवर सोनू को फ्लाइट से कानपुर लाया जा रहा है। चौबेपुर के बिकरू गांव में हुए कांड में विकास दुबे का साथी जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन भी शामिल था।
Vikas Dubey's partner Gudan on four-day transit remand will come in kanpur by flight
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
मुंबई एटीएस की पूछताछ में गुड्डन ने कई खुलासे किए हैं। इसी आधार पर उसको जेल भेजा गया। बिकरू कांड में दोनों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। वारदात के बाद पुलिस ने 21 नामजद समेत 80 अज्ञात बदमाशों पर चौबेपुर थाने में केस दर्ज किया था। अब तक विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं। एक दर्जन आरोपी जेल भेजे गए हैं। पुलिस ने जब विकास के गैंग का चार्ट बनाया तो कानपुर देहात के जगनपुर से जिला पंचायत सदस्य गुड्डन त्रिवेदी का भी नाम सामने आया। पुलिस ने धरपकड़ शुरू की तो पता चला कि वो और उसका ड्राइवर सुशील कुमार तिवारी उर्फ सोनू फरार है।
Vikas Dubey's partner Gudan on four-day transit remand will come in kanpur by flight
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर नहीं थी और न ही कोई पुराना केस है। फिर भी पुलिस ने विकास के गैंग का साथी बता वांछित अपराधियों की सूची में इनको डाला। यूपी पुलिस की सूचना पर मुंबई एटीएस ने शनिवार को ठाणे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई एटीएस के सूत्रों के मुताबिक गुड्डन ने पूछताछ में बिकरू गांव में हुई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। इसी आधार पर एटीएस ने जेल भेजा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey's partner Gudan on four-day transit remand will come in kanpur by flight
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
घर पर फोन रखकर पहुंचा था बिकरू
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विकास और उसके गैंग को गुड्डन ही असलहा उपलब्ध करवाता था। बिकरू कांड में भी उसने असलहा दिए। वारदात के बाद से ये फरार था। जब पुलिस ने इसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली तो लोकेशन रूरा में मिली। वहीं पर फोन भी बंद हुआ। पुलिस के मुताबिक इससे ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि वारदात के वक्त वह बिकरू में ही था। पुलिस अफसरों को आशंका है कि शातिर गुड्डन फोन घर पर रखकर बिकरू आया। वारदात के बाद फरार हो गया। इन सब मामलों की पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey's partner Gudan on four-day transit remand will come in kanpur by flight
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
आज आरोपियों को लेकर मुंबई से चलेगी पुलिस
कानपुर पुलिस की टीम रविवार को मुंबई के लिए रवाना हुई थी। सोमवार को टीम ने पहुंचकर दोनों को रिमांड पर ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को पुलिस की टीम दोनों को फ्लाइट से लेकर आएगी। कानपुर आकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिर रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
 

गुड्डन विकास का खास गुर्गा है। पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया है। गैंग में भी वो शामिल है। घटना में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। उसी आधार पर उसको आरोपी बनाया गया है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी  कानपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed