फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को किया गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2020 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Aug 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: up stf arrested ram singh yadav partner of vikas dubey
विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

अपराधी विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को यूपी एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। राम सिंह यादव कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के जघन्य हत्याकांड का आरोपी है। जोकि गोलीकांड के बाद से फरार चल रहा था।

vikas dubey news: up stf arrested ram singh yadav partner of vikas dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि 50 हजार के इनामी अपराधी राम सिंह यादव पुत्र छोटेलाल निवासी चौबेपुर को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। राम सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 
vikas dubey news: up stf arrested ram singh yadav partner of vikas dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पकड़ा गया आरोपित राम सिंह यादव गैंगस्टर विकास दुबे के खास शूटरों में शामिल था। वह चौबेपुर थाना क्षेत्र के मदारी पुरवा का रहने वाला था। वारदात के बाद से ही वह फरार था और गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: up stf arrested ram singh yadav partner of vikas dubey
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : अमर उजाला
राम सिंह यादव पुत्र छोटेलाल यादव अपने भाई शिव सिंह के स्थान पर विकास के गिरोह में शामिल हुआ था। शिव सिंह पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे और एक सड़क हादसे में उसकी मृत्यु हो गई थी। 

 
विज्ञापन
vikas dubey news: up stf arrested ram singh yadav partner of vikas dubey
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राम सिंह से पूछताछ की जा रही है कि वह इतने दिन कहां छिपा रहा। अगर कोई आश्रत दाता सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed