बिकरू कांड में एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिससे पता चला है कि सीओ देवेंद्र मिश्रा को अमर दुबे ने मारा था। वो जान की भीख मांग रहा था। कह रहा था जाने को फिर नहीं आएंगे। गुरुवार को वायरल हुए इस वीडियो में विकास के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु और मामी सुषमा की बातचीत ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।
पुलिस वाले कह रहे थे अमर भाई न मारो, हम नहीं आएंगे, सीओ ने मांगी थी जान की भीख
वीडियो में शशिकांत की पत्नी मनु कह रही है सीओ साहब को जब आंगन में मार रहे थे तब ये नहीं सोचा कि घर में छोटे छोटे बच्चे हैं उनका क्या होगा। इसी बीच किसी युवक की आवाज वीडियो में सुनाई देती है। वो कहता है पुलिस वाले चिल्ला रहे थे अमर भाई न मारो। हम दोबारा यहां नहीं आएंगे। तब विकास की मामी सुषमा ने कहा कि हमने तो अपने कानों से सुना है। पुलिस वाले कह रहे थे हमें न मारो। अब हम कभी नहीं आएंगे। उसने (अमर) ने किसी की एक नहीं सुनी। उसने ठायं ठायं कर के उन्हें ठोक दिया।
मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय की पत्नी सुषमा ने 19 दिन बाद पूरी कहानी ही बयां कर दी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो जुलाई की रात सीओ जब उनके घर में कूदे थे। उन्होंने हमलावराें को चुनौती भी दी लेकिन उनकी आवाज हमलावरों ने नहीं सुनी। चीख-पुकार के बीच गोली मार दी। सुषमा वृद्ध है और बिस्तर से उठ नहीं सकती। उनकी बहु मनु ने शुरुआत से झूठ बोला लेकिन अंत में वह भी टूट गई और पुलिस को सारी घटना बयान की। 2 जुलाई से अब तक सुषमा ने चुप्पी साध रखी थी। वह किसी से कोई बात नहीं कर रही थी।