फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के खजांची जय पर कसा पुलिस का शिकंजा, पासपोर्ट हो सकता है निरस्त, खंगाले जा रहे पुराने केस

Sun, 19 Jul 2020 04:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Police tighten the grip on Vikas Dubey's treasurer Jai, passport may be revoked
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस उसका पासपोर्ट और असलहा लाइसेंस निरस्त करा सकती है। एक पुरानी जांच में उसके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। यह फाइल अब भी एसएसपी कार्यालय में ही अटकी हुई है। इसे निकलवाकर कार्रवाई की तैयारी है। जांच में जय के पासपोर्ट और असलहा लाइसेंस पर भी सवाल उठाए गए हैं। 


 
vikas dubey news: Police tighten the grip on Vikas Dubey's treasurer Jai, passport may be revoked
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई ने दबंगई और रौब गांठने के लिए अपने साथ एक फर्जी होेमगार्ड को गनर बनाकर रखा था। इसकी जानकारी होने पर हल्का इंचार्ज ने सिर्फ गनर के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2017 में जय ने अपने साथ चकेरी के पीएसी लाइन निवासी महेंद्र सिंह यादव को बतौर गनर रखा था।

 
vikas dubey news: Police tighten the grip on Vikas Dubey's treasurer Jai, passport may be revoked
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वह होमगार्ड विभाग से गनर मिलने की बात कहता था। महेंद्र की वर्दी पर लगी नेम प्लेट में पीएनओ नंबर 41950122226 लिखा था। जय ने मोहल्ले के राजकुमार प्रजापति की लाइसेंसी रिवाल्वर भी महेंद्र को दे रखी थी। इलाकाई लोगों के जानकारी देने पर तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने एसआई तनवीर अहमद को जांच सौंपी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Police tighten the grip on Vikas Dubey's treasurer Jai, passport may be revoked
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
होमगार्ड विभाग से जय के झूठ का पता चलने पर एसआई ने जय बाजपेई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 22 जुलाई 2017 को महेंद्र के खिलाफ सरकारी वर्दी पहनने और दूसरे की रिवाल्वर लेकर चलने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि विकास दुबे का खजांची जय बाजपेई फर्जी होमगार्ड को मित्र का लाइसेंसी रिवाल्वर देकर साथ लेकर चलता था।

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Police tighten the grip on Vikas Dubey's treasurer Jai, passport may be revoked
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
इस मामले में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन डीएम रौशन जैकब ने जय के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। इसके बाद जय ने तत्कालीन कमिश्नर से मिलकर अपना लाइसेंस बहाल करा लिया था। इसका खुलासा एसएसपी द्वारा थाना प्रभारी से मांगी गई रिपोर्ट में हुआ है। जय बाजपेई अपने करीबियों के शस्त्र लेकर चलकर भी भौकाल झाड़ता था। ऐसे करीबियों की कुंडली भी पुलिस खंगाल रही है जो जय को अपने शस्त्र दिया करते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed