फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र की बेटी ने नीट परीक्षा में बाजी मारी, हासिल की 560 रैंक

Thu, 31 Dec 2020 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Dec 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Martyr CO Devendra Mishra's daughter get 560 rank in  NEET exam
शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र की बेटी वैष्णवी एवं घटना के समय रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्र की बड़ी बेटी वैष्णवी मिश्रा ने नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) में बाजी मारी है। कुछ दिन पहले ही परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। जिसमें वैष्णवी ने 560 रैंक हासिल की है। इससे एक बात साफ है कि मेडिकल में वो करियर बना सकती हैं।
vikas dubey news: Martyr CO Devendra Mishra's daughter get 560 rank in  NEET exam
वैष्णवी मिश्रा, शहीद सीओ देवेंन्द्र की बेटी - फोटो : amar ujala
फिलहाल वैष्णवी ने राजपत्रित अधिकारी के पद पर आवेदन किया। नौकरी को लेकर परिजन कुछ अधिक बोलने को तैयार नहीं हैं। बिकरू कांड में तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र शहीद हो गए थे। वारदात के बाद उनकी बेटी वैष्णवी मिश्र ने कहा था कि वो भी पुलिस फोर्स में शामिल होकर अपने पापा की तरह अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहती हैं।

 
vikas dubey news: Martyr CO Devendra Mishra's daughter get 560 rank in  NEET exam
बिकरू कांड में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र एवं रोते बिलखते परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
यही मकसद है। चूंकि उस वक्त वैष्णवी का स्नातक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी नहीं हुई थी लिहाजा नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकीं थीं। मंगलवार को उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया। पूरी संभावना है कि ओएसडी के पद पर वैष्णवी को नौकरी दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Martyr CO Devendra Mishra's daughter get 560 rank in  NEET exam
बेटी ने दी थी शहीद पिता को मुखाग्नि - फोटो : amar ujala
हालांकि इसको लेकर उनका परिवार कुछ अधिक बोलने को तैयार नहीं है। उनकी मां का कहना है कि प्रक्रिया जारी है। अभी तक अंतिम वर्ष की परीक्षा की मार्कशीट नहीं मिली है। मार्कशीट संबंधित विभाग को उपलब्ध कराना है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। 

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Martyr CO Devendra Mishra's daughter get 560 rank in  NEET exam
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर बनने का था सपना, घटना ने सबकुछ बदल दिया
बिकरू कांड के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उनका सपना डॉक्टर बनने का था। मगर अब मकसद बदल गया है। अब वो पुलिस में शामिल होना चाहती हैं। वहीं अब जब नीट परीक्षा का रिजल्ट आया तो उससे साफ हो गया कि वैष्णवी की पसंदीदा फील्ड मेडिकल है। यही वजह है कि उनकी 560 रैंक आई। उनके पास बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लेकर डॉक्टर बनने का विकल्प भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed