फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बच्चों की खुशी के लिए तोड़ी जाति की दीवार, कराई शादी, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Dec 2020 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Broken caste wall for the happiness of children, got married in Hamirpur
हमीरपुर: एक दूसरे को वरमाला पहनाते हेमेंद्र राजपूत व चंद्रवती वर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ में जाति बंधन को किनारे कर एक प्रेमी युगल ने धूमधाम से शादी रचाई। बच्चों के इस कदम में साथ देते हुए दोनों के परिवार भी शामिल हुए। धूमधाम से हुई इस अंतर जातीय विवाह की क्षेत्र में चर्चा है।
Broken caste wall for the happiness of children, got married in Hamirpur
हमीरपुर: जाति की दीवार तोड़ परिजनों ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत पुत्र हरगोविंद सिंह ने बताया 10 वर्ष पूर्व वह गोहांड कस्बा स्थित गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। तभी गोहांड ब्लॉक के इटौरा गांव निवासी चंद्रवती वर्मा पुत्री धनीराम से उनकी दोस्ती हो गई।
 
Broken caste wall for the happiness of children, got married in Hamirpur
हमीरपुर: जाति की दीवार तोड़ परिजनों ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
हेमेंद्र राजपूत व चंद्रवती वर्मा की दोस्ती प्यार में बदल गई। पढ़ाई करने के बाद हेमेंद्र व चंद्रवती ने हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर का काम किया। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खोल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Broken caste wall for the happiness of children, got married in Hamirpur
हमीरपुर: जाति की दीवार तोड़ परिजनों ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान साथ काम करते हुए दोनों ने एक साथ जीवन गुजारने का निश्चय कर लिया। हेमेंद्र ने बताया उन दोनों के परिजनों को अपने बच्चों की खुशी से बढ़ कर कुछ और नहीं था। मगर उन्हें दूसरी जाति की लड़की से विवाह करने पर सामाजिक तानों का डर सता रहा था।

विज्ञापन
Broken caste wall for the happiness of children, got married in Hamirpur
शादी में मौजूद रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
आखिर में परिजनों ने सामाजिक प्रतिबंधों को दरकिनार कर अपने बच्चों की खुशियां चुनीं। सोमवार रात नगर के एक विवाह घर से हेमेंद्र व चंद्रवती का विवाह बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। दोनों के परिवारीजनों ने खुशी-खुशी विवाह की रस्में पूरी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed