फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: बिकरू में उस काली रात बिजली कटने पर एक और खुलासा, अब ये सच सुनकर पुलिस भी हैरान

Thu, 23 Jul 2020 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Jul 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey news: electricity of Bikru village was cut off on the information of line breakdown
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की बिकरू गांव में शहादत की घटना के वक्त बिजली काटने की वजह खुलासा बिजली विभाग की जांच में हुआ है। गांव के किसी व्यक्ति ने चौबेपुर सबस्टेशन में फोन कर लाइन टूटने की जानकारी देकर बिजली बंद कराने का आग्रह किया था।
Vikas Dubey news: electricity of Bikru village was cut off on the information of line breakdown
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात सवा दो बजे चौबेपुर सबस्टेशन से शिवली सबस्टेशन में फोन किया गया और फौरन बिजली बंद कर दी गई थी। इसके बाद शिवली सबस्टेशन से सूचना देने वाले नंबर पर बिजली बंद होने की पुष्टि की गई लेकिन फोन करने वाले ने पूछने पर अपना नाम नहीं बताया और फोन काट दिया।
Vikas Dubey news: electricity of Bikru village was cut off on the information of line breakdown
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
गांव की बिजली बंद, बाकी सेक्शन किया था चालू 
घटना वाली रात बिजली बंद करने के बाद शिवली सबस्टेशन के जेई ने दो लाइनमैनों को बुलाया। दोनों लाइनमैनों ने बिकरू गांव की बिजली का सेक्शन काट दिया और बाकी फीडर से बिजली दूसरे गांवों के लिए चालू कर दी थी। इसमें एक घंटा 35 मिनट लगा था और रात 3:50 बजे बिजली चालू कर दी गई थी। बिकरू की बिजली रात भर कटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey news: electricity of Bikru village was cut off on the information of line breakdown
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
टूटे घर में बिजली चोरी के साक्ष्य नहीं
पुलिस द्वारा विकास दुबे के मकान को तोड़ने से वहां पर बिजली चोरी के किसी तरह के साक्ष्य की जानकारी नहीं मिल सकी है। एसी समेत जो विद्युत उपकरण मिले हैं, उनसे यह नहीं पता चलता है कि यह चलती हालत में थे या नहीं। विभागीय जांच में दर्ज बयान में यह बताया गया कि विकास दुबे के घर का गेट बंद रहता था। बिजली केबल जो घर के भीतर गई थी, वह इतनी पतली थी कि तीन एसी का लोड नहीं ले सकती थी। पूछताछ पर बताया गया कि विकास दुबे का परिवार गांव के घर में कम रहता था। इसलिए ज्यादा बिजली का खर्च भी नहीं था। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey news: electricity of Bikru village was cut off on the information of line breakdown
कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
तीन कनेक्शन पर 7305 रुपये बाकी
विकास दुबे के नाम पर घर का बिजली कनेक्शन और एक नलकूप का कनेक्शन था। जबकि उसके पिता राम कुमार दुबे के नाम पर भी एक नलकूप कनेक्शन था। दोनों नलकूपों का पिछला बकाया भी जमा करा दिया गया था। मौजूदा समय में दोनों नलकूपों पर 3411-3411 रुपये बाकी हैं। जबकि घर के एक किलोवाट कनेक्शन पर 483 रुपये बकाया है। कुल मिलाकर उस पर 7305 रुपये की बकायेदारी है। समय पर बिजली बिल जमा कराने से आरसी का मामला नहीं बनता है। 

कानपुर देहात के अधीक्षण अभियंता की आख्या पर रिपोर्ट एमडी को भेज दी गई है। घटना की रात लाइन टूटने की सूचना एक मोबाइल नंबर से चौबेपुर सबस्टेशन में दी गई थी। जहां से सूचना शिवली सबस्टेशन देकर बिजली बंद कराई गई थी। - राजेंद्र प्रसाद, चीफ इंजीनियर, कानपुर जोन, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed