{"_id":"5f03404ef916cf569a0f3f31","slug":"vikas-dubey-kanpur-police-encounter-news-police-put-up-posters-of-absconding-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: फरार विकास के पोस्टर लगाए, वाहनों की चेकिंग, घेरेबंदी में जुटी पुलिस और एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: फरार विकास के पोस्टर लगाए, वाहनों की चेकिंग, घेरेबंदी में जुटी पुलिस और एसटीएफ
Mon, 06 Jul 2020 08:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क,, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क,, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
फरार विकास के पोस्टर लगाए, वाहनों की चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार इनामी विकास दुबे की तलाश के लिए पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है। सार्वजनिक स्थानों पर उसके पोस्टर लगाए गए हैं। एसपी ने रायपुर और बारा टोल पर वाहनों की चेकिंग कराई। सरेंडर की आशंका पर कचहरी में पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी ने निरीक्षण कर कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
फरार विकास के पोस्टर लगाए
- फोटो : अमर उजाला
सीओ संदीप सिंह ने बारा टोल पर कार व अन्य सवारी वाहनों में बैठे लोगों के मास्क हटवा कर उनके चेहरे देखे। ताकि विकास पहचान छिपा कर कहीं निकल न जाए। चेकिंग के दौरान जवान काफी रेंज से घेरकर फायरिंग की पोजीशन में खड़े नजर आ रहे हैं। उधर, विकास दुबे की गिरफ्तारी में जनता से सहयोग मांगा जा रहा है।
फरार विकास के पोस्टर लगाए
- फोटो : अमर उजाला
कोई भी उसके बारे में गोपनीय सूचना दे सकता है। पुलिस के साथ आम नागरिकों को उसकी पहचान करने में सहूलियत के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अकबरपुर पुलिस ने टोल प्लाजा, कचहरी और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विकास दुबे की फोटो वाले पोस्टर लगाए है। उसे पकड़वाने पर इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर दिखाकर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सरेंडर की आशंका पर कचहरी में पीएसी
कोर्ट में सरेंडर की आशंका पर सोमवार को कचहरी में दो सेक्शन पीएसी तैनात की गई। पीएसी व पुलिस के मिलाकर 80 जवान तैनात किए गए हैं। दोनों गेटों में मोर्चे के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। अकबरपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय को हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।

वाहनों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विकास के बहनोई से पूछताछ जारी
कानपुर देहात। शिवली में मुख्य रोड पर रहने वाले विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी तीन दिन से पुलिस हिरासत में हैं। हालांकि इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने हिरासत में होने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया जाता है। दिनेश तिवारी की माने तो पांच साल से विकास से उनकी बोलचाल तक नहीं है। विकास के क्रियाकलापों की वजह से वह उससे दूरी बनाए थे।