फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: 89 घंटे से फरार कुख्यात विकास पर ढाई लाख का इनाम, तीन राज्यों में पुलिस की 100 टीमें दे रहीं दबिश

Mon, 06 Jul 2020 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
reward of two and a half lakh on the notorious development absconding for 80 hours
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार दुर्दांत विकास दुबे पर इनाम की रकम बढ़ाकर एक लाख से ढाई लाख कर दी है। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने कुख्यात विकास पर इनाम की रकम बढ़ाने के लिए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र लिखा था। जिसके बाद इनाम की रकम को बढ़ाया गया है।




 
reward of two and a half lakh on the notorious development absconding for 80 hours
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ को 89 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक विकास दुबे का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस की 100 से अधिक टीमें तीन राज्यों में विकास की तलाश कर रही हैं। विकास को पकड़ने के लिए पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा सहित जिलों के साथ यूपी के सभी बॉर्डरों पर उसकी फोटो लगाई गई है। जिससे उसकी पहचान की जा सके।

 
reward of two and a half lakh on the notorious development absconding for 80 hours
नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद विकास मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा है। पहले भी वह स्मार्टफोन की जगह सामान्य मोबाइल का इस्तेमाल करता था। जिससे कि उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले रविवार रात को सीतापुर के मिश्रिख इलाके के नैमिष में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों से 9 असलहे और 150 कारतूस बरामद किया। असलहों में 6 रायफल, एक बंदूक और दो पिस्टल पुलिस ने जप्त की हैं। दोनों गाड़ियों से 13 लोग हिरासत में लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
reward of two and a half lakh on the notorious development absconding for 80 hours
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार इनमें विकास दुबे का रिश्तेदार अनुपम दुबे और उसके दोस्त हैं। उसके खिलाफ फर्रूखाबाद जिले समेत कई थानों में 30 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या तक के केस भी हैं। विकास का रिश्तेदार होने को लेकर पुलिस खुलकर बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस के कुछ सूत्रों ने यह जरूर कहा कि हो सकता कोई दूर का रिश्तेदार हो। सभी 13 लोगों पर कोरोना महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
reward of two and a half lakh on the notorious development absconding for 80 hours
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। विकास की अंतिम लोकेशन पुलिस ने औरैया में ट्रेस की थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी ये बता रहे हैं कि वो यूपी की सीमाओं को सील करने से पहले ही यूपी छोड़ चुका था। पुलिस ने बिकरू गांव में विकास के मकान को जमींदोज कर दिया था। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में असलहा बारूद मिला है। पुलिस ने उसके घर की दीवारों में चुने हुए हथियार भी बरामद किए है। पुलिस ने विकास के बैंक खातों को सीज कर उसके संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed