फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: समर्थक को बचाने को विधायक ने डीएसपी पर बनाया था दबाव, एक और ऑडियो वायरल

Tue, 27 Oct 2020 12:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Another recording goes viral
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्र के मोबाइल से एक और ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। साउथ क्षेत्र के एक विधायक से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।


vikas dubey kanpur news: Another recording goes viral
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इसमें विधायक अपने समर्थक पर लगे एससीएसटी केस को खत्म करने के लिए सीओ पर दबाव बना रहे हैं। धमकी भी दी कि केस खत्म न हुआ तो रिटायरमेंट के बाद कार्रवाई करेंगे। विधायक कहते हैं कि मिश्रा जी क्या चाह रहे हो।
vikas dubey kanpur news: Another recording goes viral
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
केस खत्म क्यों नहीं कर रहे हो। तुम्हारा दिमाग तो ठीक है। इस पर सीओ देवेंद्र मिश्र भी तल्खी से कहते हैं कि हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। वो आएगा तभी तो कुछ होगा। केवल फोन कराने से थोड़ी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Another recording goes viral
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इस पर विधायक कहते हैं तुम क्या चाहते हो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई हो जाए। याद रखो मिश्रा जी अगर हम पीछे पड़े तो ठीक नहीं होगा। जब एसएसपी चाह रहे हैं तो क्यों नहीं केस खत्म कर रहे हो। ये ऑडियो तीन मिनट का है। 
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: Another recording goes viral
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक रिपोर्ट अहम
पुलिस ने बिकरू कांड में चार्जशीट में फोरेंसिक रिपोर्ट भी लगाई है। इसमें बैलिस्टिक रिपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा हथियारों पर फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट भी लगाई गई है। इसमें पता चला है कि बदमाश एक दूसरे से असलह बदल-बलदकर गोलियां चला रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed