{"_id":"5f05d7b77f80da7b1c55a0f4","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-news-vikas-dubey-nephew-killed-two-policemen-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: दहशतगर्द विकास दुबे का भतीजा ढेर, थानेदार और दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: दहशतगर्द विकास दुबे का भतीजा ढेर, थानेदार और दरोगा गिरफ्तार
Thu, 09 Jul 2020 01:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमर दुबे की फाइल फोटो व विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
पांच लाख का इनामी दहशतगर्द विकास दुबे का भतीजा (राइट हैंड) अमर दुबे को बुधवार तड़के हमीरपुर के मौदहा इलाके के इंगोहटा मार्ग पर एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने मार गिराया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक इंस्पेक्टर और एक एसटीएफ कासिपाही भी घायल हो गया।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
उधर चौबेपुर और फरीदाबाद में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में तीन-तीन बदमाश दबोचे गए। एक के पैर में गोली लगी। घायल और मारे गए बदमाश पर 50-50 हजार का इनाम था। फरीदाबाद में पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गईं पुलिस की दो 9एमएम पिस्टलें बरामद हुईं।
विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
वहीं, मुखबिरी में चौबेपुर के पूर्व थानेदार विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक दहशतगर्द विकास दुबे का शिवली निवासी भतीजा (विकास के साले का लड़का) अमर दुबे एनकाउंटर में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे व पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद से वो फरार था। उस पर नामजद एफआईआर दर्ज है। तब से उसको ट्रेस किया जा रहा था। एक सूचना पर एसटीएफ की टीम, हमीरपुर पुलिस मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर तड़के चार बजे पहुंची। वहां अमर दुबे पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ व पुलिस ने अमर को मार गिराया।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में मौदहा कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला और एसटीएफ के सिपाही राजीव सिंह को गोली लगी। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर के पास से अवैध सेमी ऑटोमैटिक 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। मारे गए बदमाश पर रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत कई केस दर्ज हैं।
चौबेपुर में ये गिरफ्तार
चौबेपुर क्षेत्र में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार केइनामी श्यामू बाजपेई, जहान यादव और संजीव दुबे को गिरफ्तार किया गया। श्यामू के पैर में गोली लगी। वहीं फरीदाबाद पुलिस ने विकास के साथी मूलरूप से शिवराजपुर निवासी अंकुर, उसके पिता श्रवण और बिकरू गांव के प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
चौबेपुर में ये गिरफ्तार
चौबेपुर क्षेत्र में मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार केइनामी श्यामू बाजपेई, जहान यादव और संजीव दुबे को गिरफ्तार किया गया। श्यामू के पैर में गोली लगी। वहीं फरीदाबाद पुलिस ने विकास के साथी मूलरूप से शिवराजपुर निवासी अंकुर, उसके पिता श्रवण और बिकरू गांव के प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
एक बदमाश ढेर हुआ है। वह विकास दुबे का सबसे खास था। इसकेअलावा चौबेपुर और फरीदाबाद में हुई मुठभेड़ में छह बदमाश दबोचे गए। फरीदाबाद में पुलिस से लूटी गईं दो 9 एमएम पिस्टलें भी बरामद हुई हैं। - प्रशांत कुमार, एडीजी, कानून-व्यवस्था, यूपी
वारदात में शामिल और बदमाशों का साथ देने वाले तीन बदमाश चौबेपुर से दबोचे गए हैं। निलंबित एसओ विनय तिवारी से पूछताछ जारी है। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी, कानपुर नगर