फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Case: विकास और जय की अकूत संपत्ति ढूंढने में लगी एसआईटी, जमीन-जायदाद, मकान और करीबियों की लिस्ट तैयार

Fri, 31 Jul 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: SIT in search of Vikas and Jai's immense assets
विकास दुबे: जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से विकास दुबे और उससे जुड़े रिश्तेदारों की संपत्तियों और अन्य मामलों में जानकारी ली। 4 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में सबसे पहले विकास दुबे और उसके करीबियों को जारी किए गए असलहों के लाइसेंस के बारे में पूछताछ की गई।


 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: SIT in search of Vikas and Jai's immense assets
विकास दुबे: जय पर है विकास का साथ देने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
यह भी पूछा गया कि इन लोगों का लाइसेंस किसके जरिए जारी किया गया। यदि फर्जी तरीके से असलहे उनके पास थे तो उसकी जांच किसने की। जांच में क्या रिपोर्ट आई और उस रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई की गई। इन सभी मामलों में कौन-कौन से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। इन सभी का ब्यौरा इकट्ठा किया।   

 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: SIT in search of Vikas and Jai's immense assets
विकास दुबे: जय की अकूत संपत्ति की तलाश में एसआईटी - फोटो : amar ujala
इसके अलावा विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों के पास कितनी प्रॉपर्टी है। विकास दुबे ने कितनी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। किन-किन स्थानों पर उसके नाम से जायदाद है। उसके रिश्तेदारों के नाम कितनी प्रॉपर्टी है। किन-किन शहरों में उसने मकान बनाए हैं यह सभी जानकारियां एसआईटी ने प्रशासन से ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: SIT in search of Vikas and Jai's immense assets
विकास दुबे: एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
पूछा, जो जमीन व प्रॉपर्टी विकास दुबे, उसके रिश्तेदारों के नाम हैं, क्या कभी उसकी जांच की गई है। यदि जांच की गई है तो उस रिपोर्ट में क्या आया है, और उस पर क्या कार्रवाई हुई है। इन सभी जांच में कौन-कौन से अधिकारी शामिल रहे हैं। उनके नाम भी एसआईटी ने अपने रजिस्टर में दर्ज किए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: SIT in search of Vikas and Jai's immense assets
विकास दुबे: जय पर कसता जा रहा है शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
यह भी पूछा कि विकास दुबे का जिले और जिले के बाहर किन-किन बड़े उद्यमियों, बड़े जनप्रतिनिधियों से लेनदेन था और वह किन किन लोगों से जुड़ा हुआ था। बैठक में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed