फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Case: विकास दुबे के साथी उमाशंकर का चौंकाने वाला खुलासा, शाम चार बजे ही मंगा ली थी लाइसेंसी बंदूक

Wed, 04 Nov 2020 12:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Nov 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: vikas dubey kanpur encounter big revealing of Vikas Dubey partner Umashankar, License gun was bought at four o clock in evening
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू में दो जुलाई की रात सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कुख्यात विकास दुबे के साथी उमाशंकर ने पुलिस रिमांड के दौरान कई खुलासे किए। उसके इस खुलासे से पुलिस अधिकारी हैरान हैं। 

Vikas Dubey Case News: vikas dubey kanpur encounter big revealing of Vikas Dubey partner Umashankar, License gun was bought at four o clock in evening
मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में विकास दुबे ने साथियों को हवाई फायरिंग नहीं बल्कि पुलिस वालों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए थे। इसके लिए उसने अपने शूटरों को बंदूक, राइफल और सेमी आटोमेटिक राइफल भी दी थी। कुछ लोगों को तमंचे भी दिए थे। ये बातें मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए उमाशंकर यादव ने बताईं। 
 
Vikas Dubey Case News: vikas dubey kanpur encounter big revealing of Vikas Dubey partner Umashankar, License gun was bought at four o clock in evening
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुज्जा निवादा गांव निवासी उमाशंकर यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट से मंगलवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक की रिमांड मंजूर हुई। मंगलवार को चौबेपुर पुलिस उमाशंकर को माती जेल से लेकर आई। सबसे पहले उसे उसके घर लाया गया। घर के पास बालू के ढेर के नीचे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: vikas dubey kanpur encounter big revealing of Vikas Dubey partner Umashankar, License gun was bought at four o clock in evening
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शाम चार बजे ही मंगा ली थी लाइसेंसी बंदूक
उमाशंकर ने बताया कि दो जुलाई को शाम चार बजे विकास दुबे ने गोपाल सैनी और प्रभात मिश्रा को घर भेजकर उसकी लाइसेंसी बंदूक मंगा ली थी। दोनों उसे लेकर आ गए थे। पीपों समेत रात आठ बजे वह विकास के घर पहुंचा। यहां कई लोग पहले से मौजूद थे। विकास ने उसे भी तमंचा और बहुत सारे कारतूस पकड़ा दिए।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: vikas dubey kanpur encounter big revealing of Vikas Dubey partner Umashankar, License gun was bought at four o clock in evening
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पुलिस के सामने से निकल गया था उमाशंकर
उमाशंकर ने बताया कि आधा घंटे तक गोलीबारी होने के बाद विकास ने सभी को भागने को कहा। उसने कहा था कि सब लोग संपर्क में रहेंगे और अपने-अपने ठिकानों पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह दूध के पीपे और साइकिल लेकर पुलिस के सामने ही निकल गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed