फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ पुलिस वालों की हत्या में विकास दुबे ने महिलाओं को किया था शामिल, बिकरू कांड की चार्जशीट से खुलासा

Sun, 08 Nov 2020 12:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey involved women in killing eight policemen, disclosed from the charge sheet of Bikru scandal
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर विकास दुबे ने पूरी तैयारी के साथ बिकरू कांड को अंजाम दिया था। घटना से पहले विकास ने साथियों व महिलाओं संग बैठक की। असलहे और बम इकट्ठा किए। सबको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी और पुलिस के आने और उनकी हत्या के बाद भागने तक की सारी रणनीति तैयार की।
Vikas Dubey involved women in killing eight policemen, disclosed from the charge sheet of Bikru scandal
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
विकास की तैयार स्क्रिप्ट में महिलाओं की भूमिका भी अहम थी। विवेचना में इन तथ्यों का खुलासा होने के बाद ही विवेचक ने पुलिसकर्मियों पर हमला, हत्या सहित डकैती, गाली-गलौज व मारपीट तथा सामान्य उद्देश्य से किए गए अपराध और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत धाराएं बढ़ाकर आरोपियों का न्यायिक रिमांड लिया था।

 
Vikas Dubey involved women in killing eight policemen, disclosed from the charge sheet of Bikru scandal
अमर दुबे की शादी की फोटो - फोटो : amar ujala
इन तथ्यों का खुलासा बिकरू कांड की चार्जशीट से हुआ है। राहुल तिवारी की तहरीर पर विकास दुबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी उसे शाम चार बजे ही मिल गई थी। उसे मालूम था कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात को दबिश देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey involved women in killing eight policemen, disclosed from the charge sheet of Bikru scandal
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
जानकारी मिलते ही विकास ने घर पर ही साथियों के साथ बैठक कर उन्हें दबिश की जानकारी दी और पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए उकसाया। बैठक में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विकास ने साथियों के लाइसेंसी असलहे अपने पास जमा करा लिए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey involved women in killing eight policemen, disclosed from the charge sheet of Bikru scandal
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
कुछ कट्टे और बम भी इकट्ठा किए और जेसीबी भी मंगवाई। घटना के बाद भागने के लिए धन और वाहन की व्यवस्था भी कर ली गई थी। वहीं महिलाओं को टॉर्च और मोबाइल का इस्तेमाल कर छिपे पुलिसकर्मियों की लोकेशन देने के लिए कहा गया था। विकास ने उनसे कहा था कि फायरिंग के दौरान भागते हुए पुलिसकर्मियों पर वह नजर रखें और चिल्लाकर या रोशनी के इशारे से जानकारी दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed