फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे का ममेरा भाई गिरफ्तार, इसी के घर में हुई थी डीएसपी की नृशंस हत्या, पूछताछ में चौंकाने वाला कबूलनामा

Tue, 14 Jul 2020 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jul 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter News: Vikas Dubey's maternal brother arrested
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चौबेपुर मुठभेड़ में शामिल रहे विकास दुबे के ममेरे भाई व 50 हजार के इनामी बदमाश शशिकांत पांडेय उर्फ सोनू पांडेय को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से पुलिस से लूटी गई इंसास राइफल और विकास दुबे के घर से एके-47 बरामद की है।


सोनू के घर में ही डीएसपी देवेंद्र मिश्र की नृशंस हत्या हुई थी। उसने पूरी वारदात कबूली है। पूछताछ जारी है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दो जुलाई को जब अचानक पुलिस पर हमला हुआ तो डीएसपी देवेंद्र मिश्र शशिकांत पांडेय के घर में छिप गए थे।
Vikas Dubey Encounter News: Vikas Dubey's maternal brother arrested
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
यहीं पर उसके पिता प्रेम प्रकाश पांडेय (एनकाउंटर में मारा गया), विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात ने मिलकर डीएसपी को मार दिया था। वारदात के बाद से शशिकांत फरार था। सोमवार देर रात ढाई बजे पुलिस ने मेला तिराहा चौबेपुर से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि विकास व उसके गुर्गों के साथ मिलकर उसने भी पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारा था। उसकी निशानदेही पर एके-47 की 17 व इंसास की 20 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

 
Vikas Dubey Encounter News: Vikas Dubey's maternal brother arrested
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों पर बरसाईं थी गोलियां
पूछताछ में शशिकांत ने बताया कि विकास दुबे ने कहा था कि आज गोलियां चलनी हैं। इसलिए वो तुरंत वहां पहुंचा और पुलिस ने दबिश दी तो उसने भी फायरिंग शुरू कर दी। कई सिपाहियों को शशिकांत ने गोली मारी। वारदात के बाद वो दिल्ली, औरैया, ग्वालियर में घूमता रहा। अब वो दोबारा शहर आया था। तभी पुलिस ने दबोचा लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter News: Vikas Dubey's maternal brother arrested
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जितने लोग नामजद, सभी वारदात में थे शामिल
शशिकांत ने बताय कि उसके पिता के अलावा जो लोग नामजद हैं, वे सभी वारदात में शामिल थे। उसके घर पर ही सीओ को मारा गया। उसमें उसके पिता प्रेम प्रकाश ने कई गोलियां मारी थीं। एक खुलासा उसने और किया कि सीओ का पैर बउवन शुक्ला ने काटा था। गोलियां विकास, अमर, अतुल, और प्रभात ने मारी थीं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter News: Vikas Dubey's maternal brother arrested
कानपुर एनकाउंटर में पूरा चौबेपुर थाना शक के घेरे में - फोटो : amar ujala
शशिकांत ने ठिकाने लगाए थे असलहे
पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के असलहों को लेकर बदमाश फरार हो गए थे। कुछ दूर खेतों में चलने के बाद विकास दुबे ने शशिकांत से पुलिस की एके-47 व इंसास राइफल ठिकाने लगाने को कहा। इस पर वो वापस आया और इंसास राइफल अपने घर में छिपा दी। एके-47 विकास दुबे के घर में छिपाई। इसके बाद फरार हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed