फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: विकास दुबे के आपराधिक इतिहास और संपत्ति का ब्योरा ईडी को सौंपा गया, जय की भी होगी जांच

Tue, 28 Jul 2020 11:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: details of criminal history and property of Vikas Dubey handed over to ED
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके साथी जय बाजपेई की संपत्तियों पर अब ईडी और आईटी अपना शिकंजा कसेगी। बिकरू कांड के बाद ईडी ने आईजी रेंज मोहित अग्रवाल को पत्र लिखकर विकास दुबे का आपराधिक इतिहास और संपत्ति का विवरण मांगा था। आईजी ने बताया कि विकास पर दर्ज 61 केसों, उनकी वर्तमान स्थिति, गैंग के सदस्यों के विवरण के अलावा संपत्ति की जानकारी जुटाई गई, जो ईडी को सौंप दी गई है।


 
Vikas Dubey: details of criminal history and property of Vikas Dubey handed over to ED
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
आईजी ने बताया कि आपराधिक रिकॉर्ड पूरा है लेकिन संपत्ति जितनी जांच में सामने आई थी, उसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अब ईडी की जांच में कुल संपत्ति, बैंक बैलेंस आदि का खुलासा होगा। बिकरू कांड में जिन पुलिसकर्मियों (80 से अधिक) की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।



 
Vikas Dubey: details of criminal history and property of Vikas Dubey handed over to ED
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
पुलिस के आला अधिकारियों ने इससे संबंधित पूरी जानकारी और दस्तावेज एसआईटी को उपलब्ध करवा दिए हैं। इसमें जय बाजपेई का साथ देने वाले एक दर्जन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उधर, पुलिस ने विकास दुबे के आपराधिक इतिहास व संपत्ति का ब्योरा प्रवर्तन निदेशालय को दे दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: details of criminal history and property of Vikas Dubey handed over to ED
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी व दरोगा केके शर्मा को जेल भेजा गया है। तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही पूरे थाने के 68 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। इधर विकास दुबे का खास साथी जय बाजपेई भी जेल में है। मामले की जांच में सामने आया है कि एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने जय का साथ दिया है।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey: details of criminal history and property of Vikas Dubey handed over to ED
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
खासतौर पर केस दर्ज होने के बावजूद लाइसेंसी रिवाल्वर रखकर जय चलता था। इसमें पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका सामने आई है। वहीं कन्नौज के पूर्व एएसपी केसी गोस्वामी ने 2018 की जांच रिपोर्ट में 11 पुलिसकर्मियों का जिक्र किया था, जो जय का साथ दे रहे थे। अब इन सभी मामलों की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। 80 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed