फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत यादव अपहरण हत्याकांड के चार अन्य आरोपियों की होगी कोरोना जांच, पुलिस टीम पर संक्रमण का खतरा

Tue, 28 Jul 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Accused Ramji and three prisoners run away from Naraina Kovid Center
Sanjit kidnapping murder case - फोटो : अमर उजाला
संजीत यादव अपहरण हत्याकांड का आरोपी रामजी शुक्ला समेत तीन बंदी रविवार रात नारायणा कोविड सेंटर से फरार हो गए। पुलिस ने गंगागंज कपली रोड से रामजी समेत एक लुटेरे को धर दबोचा। वहीं एक फरार लुटेरे का अब तक सुराग नहीं लगा है। डीआईजी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इधर कोविड सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में पकड़े गए चार अन्य आरोपियों सहित पुलिस टीम की कोरोना जांच करवाई जाएगी।
Sanjit kidnapping murder case Accused Ramji and three prisoners run away from Naraina Kovid Center
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संजीत यादव अपहरण हत्याकांड में पुलिस ने रामजी शुक्ला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल चौबेपुर भेजा था। बादशाही नाका में लूट के मामले में पकड़े गए ग्वालटोली निवासी कन्हैया कश्यप व तनु बाजपेई को भी वहीं पर रखा गया था। रविवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद तीनों को पनकी स्थित नारायणा कोविड सेंटर में पुलिस की सुरक्षा में भर्ती कराया गया। तीनों सेकेंड फ्लोर पर एडमिट थे। 
Sanjit kidnapping murder case Accused Ramji and three prisoners run away from Naraina Kovid Center
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
देर रात खिड़की की सरिया तोड़कर तीनों रूम से बाहर आए। अस्पताल की बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। सुरक्षा कर्मियों ने गंगागंज कपली रोड़ से रामजी और तनु को दबोच लिया। कन्हैया हाथ नहीं आया। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फरार बंदी की तलाश जारी है। जो पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में लगे थे, उन पर केस दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Accused Ramji and three prisoners run away from Naraina Kovid Center
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
थाने पर नहीं दी सूचना 
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चौबेपुर में अस्थायी जेल बनाई गई है। जो भी आरोपी पकड़ जाते हैं, उनको पहले 14 दिन तक अस्थायी जेल में रखा जाता है। इनकी दो बार कोरोना जांच कराई जाती है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्थायी जेल भेजा जाता है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है। इन तीनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 
विज्ञापन
Sanjit kidnapping murder case Accused Ramji and three prisoners run away from Naraina Kovid Center
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
इसलिए नारायणा कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। हैरानी की बात यह है कि बंदियों की सुरक्षा में लगी पुलिस लाइन की गारद के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय थानेदार को उनके भर्ती कराने की सूचना तक नहीं दी थी। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई थी। अगर सूचना होती तो अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed