{"_id":"6aaa294b88f5a71dc60a78d0","slug":"kanpur-betting-was-underway-in-an-orchard-police-nabbed-eight-gamblers-and-seized-cash-and-playing-cards-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाग में चल रहा था हार-जीत का दांव, पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाग में चल रहा था हार-जीत का दांव, पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद
Wed, 16 Sep 2026 11:00 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:00 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर स्थित पतारा कस्बे में पुलिस ने एक बाग में छापेमारी कर जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। मौके से आठ जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा गया, जिनके कब्जे से फड़ पर लगी 39 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए जुआरियों में पतारा, घाटमपुर और किदवई नगर के निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा कस्बे में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कस्बे के पास स्थित एक बाग में पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर आठ जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से ताश के पत्तों के साथ 39 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाग को चारों तरफ से घेरकर अचानक छापा मारा था। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर आठ आरोपियों को धर दबोचा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में ये शामिल
पुलिस की गिरफ्त में आए जुआरियों की पहचान साजन, शिवम, सलमान, नीरज और सद्दाम (सभी निवासी पतारा), अखिलेश व गोविंद निवासी घाटमपुर और रिजवान निवासी किदवई नगर, कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने फड़ और आरोपियों की जमा तलाशी से कुल 39 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।