फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास के विरोधियों के नजदीक था अग्निहोत्री परिवार, दहशतगर्द ने आखिरी वक्त भी बोले थे कई झूठ

Wed, 03 Mar 2021 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Mar 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Agnihotri family was close to the opponents of vikas dubey
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे ने शिवली निवासी कारोबारी वतन अग्निहोत्री को फंसाने की साजिश क्यों रची, इसका भी पर्दाफाश हो गया है। दरअसल प्रिंसिपल सिद्धेश्वर पांडेय व भाजपा नेता संतोष शुक्ला के परिवार से वतन की नजदीकी थी। इन दोनों की हत्या विकास दुबे ने की थी। इस वजह से विकास वतन से भी रंजिश रखने लगा था।
Vikas Dubey Case News: Agnihotri family was close to the opponents of vikas dubey
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एक जमीन को बेचने का भी विवाद चल रहा था। 15 जनवरी 2020 को उसने वतन को फोन कर धमकी भी दी थी। ये विकास व वतन की आखिरी बातचीत थी। इन्हीं खुन्नस में उज्जैन से लाए जाने के दौरान विकास दुबे ने एसटीएफ को बताया था कि बिकरू कांड के बाद वह वतन अग्निहोत्री के घर पर दो दिन रुका था।

 
Vikas Dubey Case News: Agnihotri family was close to the opponents of vikas dubey
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विकास के असली मददगारों के जेल जाने के बाद वतन ने अमर उजाला को बताया कि वह और उसका परिवार राजनीति में सक्रिय रहा है। इसलिए विकास से परिचय भी रहा। संतोष शुक्ला और सिद्धेश्वर पांडेय के घर से उनके पारिवारिक संबंध हैं। यही बात विकास को खटकती थी। 15 जनवरी 2020 को सिद्धेश्वर के बेटे की तेरहवीं में गया था। तब विकास ने फोन कर धमकी दी थी कि तुम मेरे विरोधियों के परिवार के खास होते जा रहे हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Agnihotri family was close to the opponents of vikas dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
विकास ने बोले थे कई झूठ
विकास दुबे ने बताया था कि उसने व अन्य आरोपियों ने मोबाइल नदी में और असलह जंगल में छिपाए। मोबाइल और असलह उसके मददगारों के पास से बरामद हुए हैं। उसने बताया था कि शिवली से रसूलाबाद जाते वक्त एक चौकी में उसने रुकने का प्रयास किया था। वह चौकी इंचार्ज को फंसाना चाहता था। वहीं मददगारों के नाम भी गलत बताए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Agnihotri family was close to the opponents of vikas dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
ईडी की दिल्ली टीम ने शुरू की जांच
बिकरू कांड में चल रही ईडी की जांच अब लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर हो गई है। दिल्ली से टीम भी गठित कर दी गई है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सौरभ भदौरिया को टीम ने अगले सप्ताह दिल्ली बुलाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed